2025 में सेलेब्रिटीज़ ने PETA इंडिया के साथ मिलकर पशुओं की आज़ादी के लिए आवाज़ उठाई
भारत के विभिन्न उद्योगों से जुड़े प्रभावशाली सेलेब्रिटीज़ ने क्रूरता को उजागर करने, दया को बढ़ावा देने और पशुओं के लिए बदलाव लाने में PETA इंडिया का समर्थन किया। आइए उनके महत्वपूर्ण योगदान पर एक नज़र डालें:
पालामूर बायोसाइंसेज़ लैब में फँसे पशुओं के लिए जॉन अब्राहम और अदिवी शेष की आवाज़
अंदरूनी जानकारों से मिली रिपोर्ट से यह सामने आया कि पालामूर बायोसाइंसेज़ में कुत्तों को तंग पिंजरों में बंद रखा गया था, कई घायल थे, सूअरों को ज़हर दिया गया और बंदरों का प्रयोगों के लिए शोषण किया गया। यह जानने के बाद अभिनेता जॉन अब्राहम और अदिवी शेष ने कैबिनेट मंत्री को पत्र लिखकर बीगल्स और अन्य पशुओं को तुरंत बचाने की अपील की।
मैकेनिकल हाथी के अभियान को सेलेब्रिटीज़ का समर्थन
PETA इंडिया के मैकेनिकल हाथी अभियान के ज़रिए केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कई मंदिरों ने असली हाथियों की जगह तकनीकी विकल्प अपनाए, जिससे परंपरा भी बनी रही और हाथियों की आज़ादी व सुरक्षा भी सुनिश्चित हुई। इस पहल में हेमा मालिनी, श्रेया घोषाल, केएल राहुल, रवीना टंडन, जैकी श्रॉफ, पार्वती नायर, रुक्मणी वसंत, सुनील शेट्टी, अनुष्का शंकर, शिखर धवन सहित कई नामचीन हस्तियाँ शामिल रहीं।
प्रियामणि ने बच्चों को एक खास तरह के मनोरंजन का अनुभव करवाया
अभिनेत्री प्रियामणि ने PETA इंडिया के साथ मिलकर शिवानंद सरस्वती सेवाश्रम के 100 से अधिक बच्चों को असली पशुओं का इस्तेमाल ना करने वाले जेमिनी सर्कस का आनंद दिलाया, और यह दिखाया कि दयालु तरीकों से भी मनोरंजन हो सकता है।
View this post on Instagram
ज़हरा एस खान ने ईद-उल-अज़हा पर दयालु दान को बढ़ावा दिया
ईद-उल-अज़हा से पहले, गायिका और अभिनेत्री ज़हरा एस खान ने PETA इंडिया के साथ मिलकर हैदराबाद में 1,000 लोगों को वीगन सोया बिरयानी बाँटी और यह संदेश दिया कि परंपरा, स्वाद और दया साथ-साथ चल सकते हैं।
View this post on Instagram
जॉन अब्राहम बने PETA इंडिया के पहले होनरेरी डायरेक्टर
PETA इंडिया की 25वीं वर्षगांठ पर जॉन अब्राहम को पशुओं के अधिकारों के लिए दशकों से किए गए उनके काम और पशु संरक्षण को आगे बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने Quikr से जीवित पशुओं की बिक्री रोकने की अपील की, सर्कस में पशुओं के इस्तेमाल पर प्रतिबंध की माँग की, पर्यटन में इस्तेमाल होने वाले हाथियों के शोषण के खिलाफ आवाज़ उठाई, कौन बनेगा करोड़पति में जीती गई राशि PETA इंडिया के ज़रिए पशुओं की मदद के लिए दान की और ‘बेली’ नाम के एक सामुदायिक कुत्ते को गोद लिया। इससे पहले, वर्ष 2020 में भी उन्हें PETA इंडिया का पर्सन ऑफ द ईयर चुना गया था।”
View this post on Instagram
फिल्मकारों ने फिल्मों में हाथियों का इस्तेमाल न करने का संकल्प लिया
जॉन अब्राहम, आर बाल्की, डग्गुबाती सुरेश बाबू, फराह खान, दिया मिर्ज़ा, निखिल अदवानी, पूजा भट्ट और अन्य 22 प्रमुख फिल्मकारों ने PETA इंडिया की Elephant Freedom Pledge पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने यह वचन दिया कि अपनी फिल्मों में हाथियों का इस्तेमाल नहीं करेंगे और इसके बजाय कंप्यूटर-जनित इमेजरी (CGI), विज़ुअल इफेक्ट्स और अभिनव मैकेनिकल हाथियों का उपयोग करेंगे।
View this post on Instagram
अयान सूद को “करुणामय युवा पुरस्कार”
17 वर्षीय अयान सूद, अभिनेता सोनू सूद के बेटे, को PETA इंडिया द्वारा उनके समुदाय के पशुओं की मदद के प्रति समर्पण और पूरे देश के युवाओं को दया और सहानुभूति के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के लिए सम्मानित किया गया।”
View this post on Instagram
रवीना टंडन बनीं PETA इंडिया की 2025 की पर्सन ऑफ द ईयर
अपने प्रबल करुणा भाव, मांस-मुक्त जीवनशैली और वन्यजीवों तथा समुदाय के पशुओं के प्रति अडिग समर्थन के लिए, PETA इंडिया ने गर्व के साथ रवीना टंडन को 2025 की Person of the Year घोषित किया।
View this post on Instagram
श्रीलीला और रविचंद्रन अश्विन: PETA इंडिया के 2025 के सबसे सुंदर शाकाहारी सेलेब्रिटी
अभिनेत्री श्रीलीला और क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन को PETA इंडिया ने 2025 के सबसे सुंदर शाकाहारी सेलेब्रिटी घोषित किया। उन्होंने मांस-मुक्त जीवनशैली अपनाकर और कुत्ते, बकरियाँ, गाय, बंदर और अन्य पशुओं के प्रति करुणा बढ़ावा देकर पशु अधिकारों में नेतृत्व किया।
View this post on Instagram
शालिनी पांडे ने गोद लेने को बढ़ावा दिया
अभिनेत्री शालिनी पांडे ने PETA इंडिया के साथ मिलकर पशुओं को गोद लेने की आचरण को बढ़ावा दिया। उन्होंने World for All के एक प्यारे देसी कुत्ते के साथ विज्ञापन करके यह संदेश दिया कि शेल्टर में रहने वाले किसी एक पशु को अपनाकर आप एक जीवनभर की दोस्ती की शुरुआत कर सकते हैं।
View this post on Instagram
भारतीय डिज़ाइनरों के संकल्प से अब फैशन हुआ पंख-मुक्त
50 से अधिक प्रमुख भारतीय डिज़ाइनरों जैसे कि अनीता डोंगरे, अबू जानी संदीप खोसला, गौरव गुप्ता, श्यामल & भुमिका, रीना ढाका, जेड बाय मोनिका एंड करिश्मा, क्रेशा बजाज और अन्य ने स्टेला मैककार्टनी और PETA इंडिया की संयुक्त अपील के बाद अपने डिज़ाइनों से पक्षियों के पंख ना इस्तेमाल करने का संकल्प लिया। यह करुणामय और नैतिक फैशन की ओर एक बड़ा कदम है।
View this post on Instagram
करुणामय फैशन बना मुख्य आकर्षण
जैकलीन फर्नांडिस ने फॉक्स-फ़र वाले लुक में Raid 2 के गाने ‘Money Money’ पर अभिनय करके Best Fashion Moment का पुरस्कार जीता, वहीं अभिनेता और फिल्ममेकर रितेश देशमुख को उनके फैशन विकल्पों और प्लांट-आधारित ब्रांड Imagine Meats के जरिए वीगन जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए Best Vegan Style Icon से सम्मानित किया गया। जसप्रीत बुमराह द्वारा समर्थित Uppercase को Best Vegan Travel Gear और Masaba Gupta की LoveChild Masaba को Best Vegan Makeup का पुरस्कार मिला। PETA इंडिया के 2025 वीगन फैशन अवॉर्ड्स ने दिखाया कि क्रूरता-मुक्त फैशन अब मुख्यधारा में आ रहा है और उन व्यक्तियों और ब्रांड्स को पहचान दी जो नैतिकता को प्राथमिकता देकर स्टाइल को फिर से परिभाषित कर रहे हैं।
View this post on Instagram
खाद्य-पदार्थों की दुनिया में नवाचारों का सम्मान
जैसे-जैसे वीगन भोजन की लोकप्रियता बढ़ रही है, PETA इंडिया के 2025 वीगन फूड अवॉर्ड्स ने उन ब्रांड्स को सम्मानित किया जो करुणामय खाने को आसान और सुलभ बना रहे हैं। विजेताओं में शामिल थे: रणवीर सिंह का SuperYou Pro Fermented Yeast Protein Cold Coffee, जिसे Best Vegan Protein का पुरस्कार मिला, और ऋतिक रोशन का HRX by EatFit High Protein Veg Momos, जो प्रोटीन-समृद्ध और वीगन विकल्पों की बढ़ती लोकप्रियता को दिखाते हैं।
View this post on Instagram
2025 भर, विभिन्न क्षेत्रों के सेलेब्रिटीज़ ने PETA इंडिया के साथ मिलकर दुनिया को पशुओं के लिए एक अधिक दयालु जगह बनाने में साथ दिया। यह सहयोग और समर्थन सभी पशुओं के लिए एक करुणामय भविष्य बनाने में बेहद जरूरी हैं। आप भी इस पहल में हमारा साथ दें।





