श्रीलीला और रविचंद्रन अश्विन बने PETA इंडिया के 2025 के ‘मोस्ट ब्यूटीफुल वेजिटेरियन सेलिब्रिटीज’
पशुओं के प्रति उनकी करुणा को देखते हुए, अभिनेत्री श्रीलीला और क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन को PETA इंडिया की ओर से 2025 का “मोस्ट ब्यूटीफुल वेजिटेरियन सेलिब्रिटी” का खिताब दिया गया है।
अपने प्रख्यात होनी की ताकत का उपयोग पशुओं के प्रति दयालुता को बढ़ावा देने में करते हुए, श्रीलीला अक्सर इंटरव्यू में अपने मांस-मुक्त जीवनशैली के बारे में बात करती हैं, उनके पसंदीदा भोजन मसाला डोसा और इडली हैं और अपने लाखों प्रशंसकों के साथ साझा की गई तस्वीरों में श्रीलीला को बकरियों के साथ समय बिताते, गायों को खिलाते और अपने प्रिय कुत्तों की देखभाल करते देखा जा सकता है। उन्होंने इंटरनेशनल डॉग डे पर अपने प्यारे साथी पशुओं की तस्वीरें भी साझा कीं। अश्विन, जो जन्म से ही शाकाहारी हैं, अपने कुत्तों को परिवार के अन्य सदस्यों की तरह ही दया और सम्मान के साथ रखने के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने एक घायल बंदर पर एक व्यक्ति द्वारा दी गई जीवनरक्षक CPR का वीडियो साझा करके इस बहादुर घटना की ओर पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित करने में मदद की।
गायों से लेकर कुत्तों और बंदरों तक पशुओं के दोस्त श्रीलीला और रविचंद्रन अश्विन, अपने भोजन और अपने कार्यों के माध्यम से करुणा को बढ़ावा देते हैं। PETA इंडिया उन्हें सम्मानित करते हुए बेहद प्रसन्न है क्योंकि दोनों ने यह साबित किया है कि पशुओं पर दया दुनिया की सबसे सुंदर चीज है।
PETA इंडिया अपने वीडियो एक्सपोज़े “ग्लास वॉल्स” में बताता है कि भोजन के लिए मारी जाने वाली मुर्गियों को अक्सर उल्टा लटकाया जाता है और उनका गला रेत दिया जाता है। मारने के लिए बूचड़खानों में ले जाने हेतु गायों और भैंसों को इतने अधिक संख्या में वाहनों में ठूँस दिया जाता है कि उनके हड्डियाँ तक टूट जाती हैं, और सूअरों को दिल में चाकू घोंपकर मार दिया जाता है जबकि वे दर्द से चीखते चिल्लाते हैं। समुद्र से बाहर निकाल कर नौका की डेक पर रखी मछलियाँ घुटन से मर जाती हैं या उन्हें जीवित ही काट दिया जाता है।
करुणा से भरे विकल्प होने के अलावा, माँस की जगह पौधों पर आधारित भोजन करने से कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह और मोटापे का जोखिम कम रहता है और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करके जलवायु संकट से निपटने में भी मदद मिलती है।
पिछले विजेताओं में जिन्हें 2020 तक हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलिब्रिटी अवॉर्ड के नाम से जाना जाता था, में रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज़, ज़ीनत अमान, जैकी श्रॉफ, फातिमा सना शेख, राजकुमार राव, आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर, श्रद्धा कपूर, सोनू सूद, मानुषी छिल्लर, सुनील छेत्री, अनुष्का शर्मा, कार्तिक आर्यन, विद्युत जामवाल, शाहिद कपूर, रेखा और अमिताभ बच्चन शामिल हैं।

