रणवीर सिंह का SuperYou, हृतिक रोशन का HRX by EatFit उत्पाद 2025 PETA इंडिया वीगन फ़ूड अवार्ड्स के विजेताओं में शामिल
जैसे-जैसे वेगन खाने की लोकप्रियता बढ़ रही है, इस वर्ल्ड वीगन मंथ (नवंबर) में, PETA इंडिया उन नवोन्मेषी फूड्स और ब्रांड्स को सम्मानित कर रही है जो वेगन बनने को एक (वीगन) केक की तरह आसान बना देते हैं। पुरस्कार विजेता अभिनेता रणवीर सिंह के SuperYou Pro Fermented Yeast Protein Cold Coffee ने बेस्ट वीगन प्रोटीन का शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि अभिनेता हृतिक रोशन के HRX by EatFit के हाई प्रोटीन वेज मोमोज़ और Hello Tempayy ने बेस्ट वीगन स्नैक का खिताब जीता। PETA इंडिया के वीगन फ़ूड अवार्ड्स के सभी विजेता स्वादिष्ट वेगन खाने को आम जनमानस तक पहुंचा रहे हैं।
बेस्ट वीगन मिल्क जैसे ज़रूरी स्टेपल्स के लिए अवार्ड Country Delight’s Oat Beverage को मिला, Nutralite Activ Olive Plant-Based Buttery Spread ने बेस्ट वीगन बटर का खिताब जीता, और बेस्ट वीगन मीट का अवार्ड Greenmeat Chilly Roast–Ready to Eat को दिया गया।
अन्य विजेताओं में शामिल हैं:
बेस्ट वीगन चीज़: Mana Young Parmesan with Cracked Peppercorn
बेस्ट वीगन आइस क्रीम: 1.5 Degree The Original Gelato Biscoff
बेस्ट वीगन चॉकलेट: Anuttama Bella Tharai
बेस्ट वीगन क्रीमर: VeganDay Oat Milk Base
बेस्ट वीगन स्वीट: : Zero Guilt By Archana Vegan Orange Ganache Barfi
बेस्ट वीगन दही : White Cub Peanut Curd
बेस्ट वीगन शहद : The Wild Harvest Mahua Syrup
क्रीमी ओट मिल्क और प्लांट-बेस्ड बटर स्प्रेड से लेकर प्रोटीन और फाइबर से भरपूर रेडी-टू-ईट वीगन मीट तक, इस साल की विजेताओं की सूची दयालु विकल्प चुनना पहले से भी आसान और स्वादिष्ट बना देती है। PETA इंडिया सभी को इन स्वादिष्ट विजेताओं को आज़माने और हर साल लगभग 200 पशुओं की जान बचाने के लिए प्रोत्साहित करती है, बस वीगन बनकर।
लीडिंग मार्केट रिसर्च कंपनी IMARC Group की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में वीगन फूड मार्केट का आकार USD 1,468.3 मिलियन तक पहुँच गया और 2033 तक यह USD 3,822.3 मिलियन तक पहुँचने का अनुमान है, जिसमें 2025-2033 के दौरान 10% की वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) दिख रही है।
गायें गहरी भावनात्मक संबंध बनाती हैं और जब उनके प्रियजन मर जाते हैं तो शोक व्यक्त करती हैं, सूअर अपने नाम पहचानते हैं जैसे कुत्ते करते हैं, और मछलियाँ एक-दूसरे से गाती हैं और अलग संस्कृतियाँ भी विकसित करती हैं। फिर भी, मांस, अंडा, डेयरी और मछली उद्योगों में पालन किए जाने वाले पशु अत्यधिक पीड़ा झेलते हैं। गायों को उनके बच्चों से अलग कर दिया जाता है, मुर्गियों की गर्दन उनके चेतन रहते हुए काट दी जाती है, और मछलियों को जिंदा काटा जाता है।
वीगन भोजन चुनने से इस क्रूरता को रोका जा सकता है और यह ग्रह के लिए भी बेहतर है। वीगन खाने का कार्बन फुटप्रिंट पशु-उत्पादित भोजन की तुलना में काफी कम होता है, और मांस, अंडा और डेयरी उद्योग दुनिया के सबसे बड़े ग्रीनहाउस गैस उत्पादकों में से हैं, जो जलवायु संकट को बढ़ाते हैं। वीगन भोजन हृदय रोग और कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिम को भी कम करता है, जिससे यह पशुओं पृथ्वी और हमारी अपनी सेहत के लिए लाभकारी साबित होता है।
कृपया वीगन जीवनशैली जीने का संकल्प लें











