‘ब्रो, मुझे मत खाओ!’ PETA इंडिया के विश्व वीगन माह अभियान के तहत लगाए गए विशाल होर्डिंग्स Gen Z से मुर्गियों की जान बचाने की अपील कर रहे हैं
नवंबर में मनाए जाने वाले विश्व वीगन माह के अवसर पर, जब भारत की एक-चौथाई से अधिक आबादी जेनरेशन ज़ेड (Gen Z) से ताल्लुक रखती है, तब PETA इंडिया दिल्ली में पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट, दिल्ली के मिरांडा कॉलेज और देशभर के अन्य कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों के आसपास अपने अनूठे होर्डिंग्स के ज़रिए युवाओं को सोचने पर मजबूर कर रहा है। इन विशाल होर्डिंग्स पर एक मुर्गी के साथ लिखा है, ‘ब्रो, मुझे मत खाओ!’ यह संदेश इस बात की ओर ध्यान दिलाता है कि मुर्गियाँ भी किसी की थाली में परोसे जाने के बजाय स्वतंत्र रूप से जीना चाहती हैं। यह अभियान पशुओं के प्रति संवेदनशील मानी जाने वाली Gen Z से अपील करता है कि वे समझें कि मुर्गियाँ भी अलग-अलग व्यक्तित्व और भावनाओं वाले जीव हैं, जो जीना चाहती हैं। पोल्ट्री उद्योग के एक प्रतिनिधि के अनुसार, वर्तमान में भारत के 71 प्रतिशत लोग चिकन और अंडों का सेवन करते हैं।
मुर्गियाँ बुद्धिमान और भावनात्मक जीव हैं। उनकी सोचने-समझने की क्षमताएँ बिल्लियों, कुत्तों और यहाँ तक कि कुछ प्राइमेट्स के समान होती हैं। इसके बावजूद, मांस के लिए पाली जाने वाली अधिकांश मुर्गियाँ अपना पूरा जीवन भीड़भाड़ वाले और गंदे शेडों में बिताती हैं। उन्हें इस तरह पाला जाता है कि उनके शरीर का ऊपरी हिस्सा अस्वाभाविक रूप से बहुत बड़ा हो जाता है, जिसके कारण उनके पैरों पर इतना भार पड़ता है कि कई बार वे चलने-फिरने में भी असमर्थ हो जाती हैं। अंडा उद्योग में मुर्गियों को इतनी छोटी तारों वाली पिंजरों में कैद रखा जाता है कि वे अपने पंख तक नहीं फैला सकतीं। लगभग दो वर्षों के बाद, जब उन्हें अंडे देने के लिए अनुपयोगी मान लिया जाता है, तो उन्हें दूसरी थकी हुई मुर्गियों के साथ ट्रकों में भरकर बूचड़खानों या मांस बाज़ारों में भेज दिया जाता है। वहाँ उनका गला काट दिया जाता है और अक्सर इस दौरान वे होश में होती हैं। वहीं, हर साल करोड़ों नवजात नर चूजों, जो अंडे नहीं दे सकते, और अन्य अवांछित चूजों को मशीनों में पीसकर, कुचलकर, डुबोकर, जलाकर या अन्य क्रूर तरीकों से मार दिया जाता है।
PETA India’s billboard can be found near Indian Institute of Science, TV Tower Bus Shelter/stand – Cqal, Ganganagar, Bengaluru, Karnataka, 560006
PETA India’s billboard can be found at Egmore Ritherton Road , near Madras Medical College 1086, Poonamallee High Rd, Periamet, Vepery, Chennai, Tamil Nadu, 600084
PETA India’s billboard can be found near Patel Chest Institute, Miranda College, Delhi University, North Campus, 110007
PETA India’s billboard can be found outside Amingaon, College Nagar, near IIT Guwahati, Assam, 781101
PETA India’s billboard can be found outside St. Xavier’s College, Intersection Mullick Bazar, Park Street Area, Kolkata, West Bengal 700016
PETA India’s billboard can be found opposite Symbiosis Centre for Management Studies, Riddhi Siddhi Park, 6, Viman Nagar Rd, near Dutta Mandir Chowk, Sakore Nagar, Viman Nagar, Pune, Maharashtra, 411014
PETA India’s billboard can be found near St. Xavier’s College, 348, Anand Bhavan, Dr Dadabhai Naoroji Rd, Azad Maidan, Fort, Mumbai, Maharashtra 400001
हर मुर्गी कोई वस्तु नहीं, बल्कि एक जीवित प्राणी है। विश्व वीगन माह Gen Z के लिए वीगन बनकर दूसरों के सामने एक मिसाल पेश करने का बेहतरीन अवसर है।
चौथी शताब्दी ईसा पूर्व से ही भारत ने मांस-मुक्त खानपान को अपनाकर दुनिया को पशुओं और पर्यावरण के प्रति दयालु होने की प्रेरणा दी है। आज भारत में दुनिया की सबसे बड़ी मांस-मुक्त आबादी है और लगभग 10 प्रतिशत भारतीय स्वयं को वीगन मानते हैं। वीगन बनने वाला प्रत्येक व्यक्ति हर साल लगभग 200 पशुओं तक की जान बचाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, वीगन जीवनशैली अपनाने से कार्बन फुटप्रिंट में उल्लेखनीय कमी आती है और हृदय रोग, मधुमेह तथा कुछ प्रकार के कैंसर का जोखिम भी कम हो सकता है। पोषण के लिहाज़ से भी पौधों पर आधारित कई खाद्य पदार्थ प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत हैं। एक बड़े अंडे में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन होता है, जबकि एक कप पके हुए चने में लगभग 14.5 ग्राम, एक कप उबली हुई दाल में लगभग 17.9 ग्राम और आधा कप सख्त टोफू में लगभग 19.9 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।
प्रेरित महसूस कर रहे हैं ?
आज ही वीगन भोजन से शुरुआत करें
