जॉन अब्राहम ने BookMyShow से पशुओं का प्रयोग करने वाले सर्कसों की टिकिट न बेचने का अनुरोध किया

Posted on by Suniti Kaushik

मशहूर अभिनेता और PETA इंडिया के “पर्सन ऑफ द ईयर” रहे जॉन अब्राहम ने BookMyShow के संस्थापक और CEO अशीष हेमराजानी को एक लिखकर उनसे पशुओं का प्रयोग करने वाले सर्कसों की टिकिट की बिक्री न करके पशु-मुक्त मनोरंजन को बढ़ावा देने वाली नीति अपनाने का अनुरोध किया है।

इस ई-टिकटिंग प्लेटफॉर्म द्वारा वर्तमान में रेम्बो सर्कस की टिकिटों की बिक्री की जाती है, जिसके खिलाफ़ हाल ही में PETA इंडिया की जांच के आधार पर पुणे पुलिस द्वारा FIR दर्ज़ की गयी थी। इस जांच से सामने आया था कि सर्कस द्वारा कुत्तों को अपंजीकृत गतिविधियां जैसे हुप्स के बीच से कूदना और  झंडे के ऊपर चढ़ने के लिए मज़बूर किया जाता है। यहाँ एक कलाकार को मछली को पानी से बाहर निकाल कर अपने दांतों के बीच दबाकर रखते, उन्हें जिंदा निगल जाने जैसा करतब दिखाते और फिर उन्हें पानी से भरे जार में वापिस थूकते भी देखा गया।

जॉन अब्राहम ने लिखा, “दुनियाभर के अधिकांश सर्कसों द्वारा केवल इच्छुक मानव कलाकारों का ही प्रयोग किया जाता है। जानवरों का मनोरंजन साधनों के रूप में प्रयोग करके इन संवेदनशील प्राणियों को अपना असल प्राकृतिक जीवन जीने से महरूम रखा जाता है और इन्हें अक्सर अनावश्यक दर्द एवं पीड़ा का सामना करना पड़ता है। इन्हें बेहद क्रूर परिस्थितियों में रखकर और शारीरिक रूप से शोषित करके डरवाने एवं भ्रामक करतब करने हेतु मज़बूर किया जाता है।” 

PETA इंडिया ने इंगित किया कि इससे पहले BookMyShow द्वारा अजंता सर्कस का भी प्रमोशन किया गया था, जिसके खिलाफ़ भारतीय जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड ने हाल ही में आवश्यक प्रमाणीकरण के बिना जानवरों का उपयोग करने हेतु कार्रवाई की थी।

जॉन अब्राहम ने कहा, “मैं आशा करता हूँ कि आप क्रूरता का साथ नहीं देंगे और पशुओं का प्रयोग करने वाले सर्कसों की टिकिट का प्रमोशन या बिक्री न करके उचित कदम उठाएंगे।”

जॉन अब्राहम ने इससे पहले PETA इंडिया के साथ मिलकर मुंबई में मनोरंजन हेतु जबरन नचाए जाने वाले बंदरों के खिलाफ़ आवाज़ उठायी, गोवा के अधिकारियों से सूअरों की अवैध हत्या के खिलाफ़ कार्यवाही करने का अनुरोध किया एवं लोगों को पक्षियों को कैद न हेतु प्रोत्साहित किया।

BookMyShow से क्रूरता का समर्थन न करने का अनुरोध करें