रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज़ का रेड 2 के लिए परिधान, जसप्रीत बुमराह समर्थित अपरकेस, मसाबा गुप्ता का लवचाइल्ड और डॉली जैन — ये सभी PETA इंडिया के 2025 वीगन फैशन अवॉर्ड्स के विजेताओं में शामिल

Posted on by Surjeet Singh

खूबसूरत वीगन रेशम से बनी साड़ियों से लेकर कैक्टस लेदर से तैयार किए गए हैंडबैग तक, PETA इंडिया के 2025 वीगन फैशन अवॉर्ड्स के विजेताओं ने यह साबित किया है कि डिज़ाइनर और ब्रांड अब जनता की बढ़ती हुई उस मांग को समझ रहे हैं, जो ऐसा फैशन चाहते हैं जो पशुओं और पर्यावरण, दोनों के प्रति दयालु हो।

इस वर्ष का सर्वोच्च सम्मान सीएसआईआर-एनआईआईएसटी (राष्ट्रीय अंतःविषयी विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान) को “वीगन फैशन चेंजमेकर ऑफ द ईयर” के रूप में दिया गया है, जिसने अनानास की पत्तियों, केले के तनों, धान के पुआल और अन्य पौधों तथा कृषि करया से बचे अपशिष्ट से वीगन लेदर बनाने की तकनीक विकसित की है।

2025 के “बेस्ट वीगन फैशन मोमेंट” का पुरस्कार जुलाई इश्यू की ज्योत्सना बिष्ट को दिया गया है, जिन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म रेड 2 के गीत ‘मनी मनी’ के लिए अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज़ को नकली फर से लाल ड्रेस बनाई थी।

इस वर्ष का “बेस्ट वीगन स्टाइल आइकॉन” पुरस्कार अभिनेता और फिल्म निर्माता रितेश देशमुख को मिला है जो PETA इंडिया के 2024 के “मोस्ट ब्यूटीफुल वेजिटेरियन सेलिब्रिटी” भी रह चुके हैं। उनके फैशन चुनाव, जीवनशैली और पौधों से बने मांस के ब्रांड इमैजिन मीट्स के माध्यम से वीगन जीवनशैली को मुख्यधारा में लाने के प्रयासों के लिए।

 प्रसिद्ध क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह द्वारा समर्थित अपरकेस, जिसे “बेस्ट वीगन ट्रैवल गियर” का पुरस्कार मिला;

मसाबा गुप्ता का ब्यूटी ब्रांड लवचाइल्ड मसाबा जिसे “बेस्ट वीगन मेकअप” का सम्मान मिला

एलेन सॉली के शानदार डिज़ाइन, जिनमें सेब और कैक्टस लेदर से बने हैंडबैग भी शामिल हैं, जिन्हें “बेस्ट वीगन हैंडबैग्स” का पुरस्कार मिला;

डॉली जैन को उनके ‘वीगन साड़ी सागा’ कंटेंट के लिए “बेस्ट वीगन फैशन डिजिटल कंटेंट क्रिएटर” का सम्मान मिला; 

 एओरी लेदर को नीलगिरी (यूकेलिप्टस) रेशों से बना प्लास्टिक और पशु-मुक्त लेदर विकसित करने के लिए “बेस्ट वीगन लेदर इनोवेशन” का पुरस्कार दिया गया।

डिसओबीडियंस को उसके टिकाऊ और आधुनिक फुटवियर के लिए “बेस्ट वीगन विमेंस फुटवियर” का पुरस्कार मिला

ज़िप ज़ैप ज़ूप को “बेस्ट वीगन किड्स फैशन” का सम्मान दिया गया

हैंड एन यार्न्स को “बेस्ट वीगन साड़ियाँ” के लिए चुना गया

प्लिक्स को “बेस्ट वीगन पर्सनल केयर” का पुरस्कार मिला

आस्टी को “बेस्ट वीगन एथलीज़र” के लिए सम्मानित किया गया

ग्रीनसोल को “बेस्ट वीगन स्नीकर्स” का पुरस्कार प्राप्त हुआ

वीगन बेसिक्स को “बेस्ट वीगन मेंस फुटवियर” के लिए सम्मानित किया गया।

विश्वभर में PETA संस्थाओं ने कई वीडियो जारी कर खुलासा किया है कि मज़दूर ऊन निकालने के लिए भेड़ों के साथ बर्बरता करते हैं, उन्हें पीटते हैं, लातें मारते और उनके शरीर के अंग नोच और काट लेते हैं, मोहेयर और कश्मीरी ऊन के काम में भेड़ों को खून से लथपथ और गहरे घावों के साथ छोड़ देते हैं; चमड़े के लिए गायों और भैंसों का गला काट देते हैं; सरीसृप-त्वचा उद्योग में ज़िंदा मगरमच्छों की रीढ़ में धातु की छड़ें घुसा देते हैं; फर फ़ार्मों में पशुओं का दम घोंटते, बिजली के करंट लगते हैं और पीट-पीटकर उन्हें मार डालते हैं; और रेशम उत्पादन के लिए रेशम के कीड़ोंvv को ज़िंदा उबाल देते हैं। मुंबई के देवनार बूचड़खाने में PETA इंडिया की जाँच में चमड़े के लिए मारे गए पशुओं के साथ भयानक क्रूरता पाई गई। पशु-आधारित चमड़ा भी पर्यावरण के लिए विनाशकारी है, क्योंकि इसे बनाने में ज़हरीले रसायनों और प्रदूषकों का इस्तेमाल होता है।

हमेशा वीगन खरीदारी ही करें