अभिनेत्री और पशु अधिकार समर्थक रवीना टंडन को PETA इंडिया का 2025 का “पर्सन ऑफ द ईयर” अवार्ड

Posted on by Surjeet Singh

मांस-मुक्त रहने की प्रतिज्ञा, वन्यजीवों की रक्षा के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता, सामुदायिक पशुओं के पक्ष में उनके निरंतर प्रयास, और सभी जीवित एवं संवेदनशील प्राणियों के प्रति करुणा और सहानुभूति को बढ़ावा देने के लिए किए गए उनके दयालु प्रयासों के चलते PETA इंडिया ने पुरस्कार-विजेता बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन को अपना 2025 का ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ चुना है।

इस वर्ष की शुरुआत में, रवीना टंडन ने अपनी बेटी, अभिनेत्री राशा ठडानी तथा PETA इंडिया के साथ मिलकर कर्नाटक के हजार स्तंभ जैन मंदिर को एक सजीव हाथी के आकार का मैकेनिकल हाथी उपहार में दिया, ताकि मंदिर के सभी धार्मिक क्रिया-कलाप एवं पूजा-अर्चना में असली हाथी की जगह मेकेनिकल हाथी का इस्तेमाल किया जा सके। यह उपहार मंदिर को उनके उस निर्णय के सम्मान में दिया गया था जिसमे उन्होंने कभी भी जीवित हाथियों को मंदिर में ना रखने और न ही किराए पर लेने का करुणामयी निर्णय लिया था। रवीना टंडन मानवीय शिक्षा की भी समर्थक रही हैं और PETA इंडिया के पुरस्कार-विजेता कम्पैशनेट सिटिज़न कार्यक्रम को बढ़ावा देती रही हैं, जिसका उद्देश्य युवा विद्यार्थियों में सहानुभूति विकसित करना है, ताकि वे पशुओं को बेहतर समझ सकें और उनकी सराहना कर सकें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by OfficialPETAIndia (@petaindia)

पिछले कई वर्षों से, रवीना टंडन ने बेघर पशुओं के संकट को भी गंभीरता से लिया है। उन्होंने कई गोद लिए गए बिल्लियों और कुत्तों को अपने घर और दिल में जगह दी है और कई अन्य की भी जान बचाई है। उन्होंने मुंबई की व्यस्त सड़कों से एक 2 महीने के बिल्ली के बच्चे को स्वयं बचाया था, और उन्होंने PETA इंडिया के एक अभियान में भाग लेकर सभी से यह अपील की कि वे कभी भी ब्रीडर या पशुओं की बिक्री करने वाली दुकानों से पशु न खरीदें।

वन्यजीवों की असली हीरो के रूप में, रवीना टंडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को एक पत्र भेजकर उनसे अनुरोध किया कि वे मालवाहक कॉरिडोर परियोजना के कारण अपना आवास खो रहे तेंदुओं और अन्य पशुओं की ओर ध्यान दें। एक गाँव में मनुष्यों द्वारा एक तेंदुए का गला घोंटे जाने की घटना के बाद उन्होंने अधिकारियों से भी अपील की कि वे तुरंत इस मामले में कार्रवाई करें । उन्होंने PETA इंडिया के साथ मिलकर सांपों, घड़ियालों और अन्य पशुओं की उस पीड़ा की ओर भी ध्यान आकर्षित किया, जिन्हें उनकी खाल के लिए क्रूरता से मारा जाता है। साथ ही, उन्होंने अपने लाखों सोशल मीडिया फॉलोवर्स के सामने पौधों पर आधारित भोजन को बढ़ावा देते हुए सार्वजनिक रूप से बर्गर किंग से आग्रह किया कि वे भारत में पूरी तरह से वीगन आउटलेट खोलें या कम से कम vegan Whoppers पेश करें।

“PETA इंडिया के साथ जुड़कर काम करने से मेरे दिल हृदय में सच्ची सहानुभूति जगी है जो किसी भी प्रजाति के बीच भेदभाव नहीं करती। क्योंकि मुर्गियां, कुत्ते, खरगोश और अन्य पशु भी हमारी तरह ही जीना चाहते हैं। उनमें चेतना और भावनाएँ होती हैं, जिनमें डर और प्यार भी शामिल हैं, और वे बुद्धिमान होते हैं। मैंने अपने बच्चों को भी करुणा और सहानुभूति का महत्व सिखाया है।  – रवीना टंडन

Raveena Tandon Exotic Skins PETA Ad

इस से पहले PETA इंडिया के ओर से ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार प्राप्त करने वालों में बॉलीवुड स्टार अदा शर्मा, पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश के.एस. पनिक्कर राधाकृष्णन, क्रिकेटर विराट कोहली, कॉमेडियन कपिल शर्मा, अभिनेत्री दिया मिर्ज़ा, आलिया भट्ट, जॉन अब्राहम, अनुष्का शर्मा, सनी लियोनी, सोनाक्षी सिन्हा, आर. माधवन, जैकलीन फर्नांडिस, हेमा मालिनी और सोनम कपूर आहूजा शामिल हैं।

पशुओं को अपनी थाली का भोजन ना बनाएं

प्रदर्शनों में हाथियों का इस्तेमाल ना करें

पशुओं को खरीदें नहीं, हमेशा गोद लें

पशुओं की खाल से बनें वस्त्र ना पहने, वीगन जीवनशैली अपनाएं

पशुओं पर क्रूरता करने वालों के खिलाफ कठोर दंड की मांग करें