अभिनेत्री शालिनी पांडे PETA इंडिया के पशुओं को गोद-लेने के अभियान में नज़र आईं
अभिनेत्री शालिनी पांडे ने PETA इंडिया के साथ मिलकर बेघर कुत्ते बिल्लियों को गोद लेने के लिए प्रेरित किया। PETA इंडिया के नए अभियान में शालिनी पांडे ने अपील की कि पशुऑन की बिक्री करने वाली दुकानों या फिर ब्रीडर्स से कुत्ता या बिल्ली खरदीने की बजाय भारतीय नस्ल के किसी देसी कुत्ते या बिल्ली को गोद लें। लंबे समय से पशु-हितैषी और PETA इंडिया की दोस्त शालिनी इस अभियान में एक प्यारे देसी कुत्ते (वर्ल्ड फ़ॉर ऑल से) के साथ नज़र आती हैं और सलाह देती हैं कि किसी पशु आश्रय से किसी जरुरतमन्द पशु को गोद लेकर “जीवनभर की दोस्ती की शुरुआत” करें।
इस अभियान की शूटिंग फोटोग्राफर कीगन क्रास्टो / पब्लिक बटर द्वारा की गई थी, स्टाइलिंग ख्याति बुसा ने की, बाल पूनम सोलंकी ने सँवारे और मेकअप रिया संघाई ने किया।
शालिनी स्वयं एक देसी कुत्ते, वीर, की संरक्षक हैं, जिसे उन्होंने 2021 में हिमाचल प्रदेश की सड़कों से बचाया था। वीर अब अक्सर शालिनी के साथ उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट में दिखाई देता है।
“देसी नस्ल के कुत्ते और बिल्लियाँ समझदार, प्यार करने वाले और खूबसूरत होते हैं, और उन्हें गोद लेना (एक या एक से ज्यादा) किसी के लिए भी सबसे अच्छा निर्णय हो सकता है। PETA इंडिया में मेरे दोस्त और मैं, हर उस व्यक्ति से अपील कर रहे हैं जिसके पास समय और संसाधन हैं और जो ज़िम्मेदारी लेने के लिए तैयार है, कि वह किसी पशु आश्रय से या सड़कों पर बेघर जीवन यापन करे रहे किसी जरुरतमन्द पशु को गोद लें” – अभिनेत्री शालिनी पांडे
भारत में 6 करोड़ से अधिक कुत्ते और बिल्लियाँ सड़कों पर गुजर बसर करते हैं, जबकि 88 लाख पशु अच्छे घरों की कमी के कारण आश्रय-घरों में हैं। ब्रीडर्स या पेट शॉप्स से पशु खरीदना इस संकट को और बढ़ा देता है, क्योंकि हर नया पपी या किटन सड़कों या आश्रयों में रहने वाले पशुओं के लिए एक घर कम कर देता है। सड़कों पर रहने वाले कुत्ते और बिल्लियाँ निर्दयी लोगों का शिकार बन सकती हैं और भूख से मरने, गाड़ियों के नीचे कुचले जाने या बिना इलाज वाली बीमारियों या चोटों से पीड़ित होने के जोखिम में रहती हैं।
PETA इंडिया ख़रीदारों को यह भी चेतावनी देती है कि “पेडिग्री” कुत्तों, जिन्हें आमतौर पर पेट शॉप्स में बेचा जाता है, को जानबूझकर कुछ खास शारीरिक विशेषताओं जैसे चपटे चेहरे और लंबे शरीर के लिए पैदा किया जाता है, जिसके कारण उन्हें साँस लेने में कठिनाई, हिप डिस्प्लेसिया, दिल की ख़ामियाँ, मिर्गी, कान के संक्रमण और आँखों की समस्याओं सहित कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके विपरीत, भारतीय नस्ल के देसी कुत्ते आमतौर पर अधिक स्वस्थ और मज़बूत होते हैं क्योंकि उन्हें छोटे जीन पूल से असामान्य शारीरिक विशेषताओं के लिए जानबूझकर पैदा नहीं किया जाता।
शालिनी उन कई मशहूर हस्तियों की लंबी सूची का हिस्सा हैं जिनमें जैकलीन फर्नांडिस, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित नेने, डायना पेंटी, सोनाक्षी सिन्हा, रवीना टंडन, त्रिशा कृष्णन, डिनो मोरिया और इमरान खान शामिल हैं। इन्होंने PETA इंडिया के साथ मिलकर कुत्ते और बिल्ली गोद-लेने को बढ़ावा दिया है।
हम साथी कुत्तों और बिल्लियों की नसबंदी को प्रोत्साहित करती है। नसबंदी एक सामान्य और किफायती सर्जरी है जो हज़ारों पशुओं को जन्म लेने से रोक सकती है, जो अन्यथा सड़कों पर कष्ट झेलते या आश्रय-स्थानों में पहुँच जाते।
संकल्प लें कि आप पशु को कभी खरीदेंगे नही बल्कि गोद लेंगे
अपने घरेलू एवं सामुदायिक पशु की नसबंदी कराएं
