PETA इंडिया के वैलेंटाइन ‘एन्जिल्स’ करुणा के संदेश के साथ बेंगलुरु पहुंचे

Posted on by Erika Goyal

वैलेंटाइन डे से ठीक पहले, PETA इंडिया के सदस्यों ने लाल गाउन और एंजल विंग्स पहनकर जनता को लाल गुलाब और केवेंटर्स की वीगन आइसक्रीम वितरित करी। इन सभी सदस्यों ने अपने हाथी में “अपने दिल की सुनें: वीगन जीवनशैली अपनाएँ” का साइन पकड़ा और सभी को वीगनशैली अपनाकर पशुओं के प्रति दयालुता दिखाने का आग्रह किया।

अंडे के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मुर्गियां इतने छोटे व तंग पिंजरों में कैद करके रखी जाती हैं कि वे एक पंख भी नहीं फैला पाती। मछलियों को समुद्र से निकाल कर जिंदा तड़फने के लिए मछली पकड़ने वाली नावों के डेक पर फेंक दिया जाता है और सचेत अवस्था में होने के दौरान बिना किसी तरह की बेहोशी की दवा दिये उनके अंगों को काट दिया जाता है। नर चूजे आगे चलकर अंडे नहीं दे पाएगे इसलिए अंडा उद्योग में उन्हें बेकार मानकर मौत के घाट उतार दिया जाता है और उसी तरह से डेयरी उद्योग में नर बछड़ों को बेकार मानकर उनकी माताओं से अलग करके उन्हें भूखे प्यासे मरने के लिए छोड़ दिया जाता है।

इसके अलावा, मांस और अन्य पशु-व्युत्पन्न खाद्य पदार्थ के सेवन को हृदय रोग, स्ट्रोक, मधुमेह, कैंसर और मोटापे जैसी गंभीर बीमारियों से जोड़कर देखा गया है, जबकि भोजन के लिए जानवरों को पालना और मारना SARS, बर्ड फ्लू, स्वाइन फ्लू, इबोला, HIV और संभवतः कोविड-19 सहित कई जूनोटिक रोगों से जुड़ा हुआ है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट ने निष्कर्ष निकाला है कि जलवायु आपदा के सबसे बुरे प्रभावों से निपटने के लिए वीगन जीवनशैली की ओर एक वैश्विक बदलाव आवश्यक है।

Keventers एक क्लासिक मिल्कशेक ब्रांड है जिसकी स्थापना वर्ष 1925 में की गयी है, और इसकी नारियल के दूध से बने स्वादिष्ट वीगन आइसक्रीम को PETA इंडिया द्वारा वर्ष 2023 में सर्वश्रेष्ठ वीगन आइसक्रीम के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

वीगन जीवनशैली अपनाने की शपथ लें