PETA इंडिया के ‘मौत के दूतों’ का एलान: ‘लेदर मर चुका है’ – हैलोवीन से पहले की चेतावनी
PETA इंडिया के तीन समर्थकों ने मौत के दूत (ग्रिम रीपर) की पोशाक पहनकर हैलोवीन (31 अक्टूबर) के अवसर पर कोच्चि के रेनबो ब्रिज पर लेदर को मौत की सजा सुनाई। उन्होंने जंजीरों से बांधकर लेदर के बूट, बैग, बेल्ट और जैकेट को घसीटा और उनके हाथ में एक हंसिया (scythe) भी था जिस पर “लेदर मर चुका है” का संदेश लिखा था।
चमड़े का उत्पादन किसी डरावनी फिल्म जैसा है: खून और मल से सने गंदे बूचड़खानों में हर दिन बेरहमी से मारी जाने वाली गाय रहम के लिए चीखती चिल्लाती हैं। PETA इंडिया सभी को याद दिला रहा है कि चमड़े से बने उत्पाद कोई गर्व का सामान नहीं बल्कि किसी न किसी पशु की लाश से उधेड़ी गई उसकी चमड़ी है और हम खरीदारों को चमड़े की बजाय वीगन सामग्री से निर्मित वीगन कपड़े और अन्य फैशन सामग्री खरदीने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
गायों, भैंसों और अन्य पशुओं के शरीर से चमड़ी उतारने के लिए उन्हें अक्सर इतनी बड़ी संख्या में वाहनों में ठूंस कर बूचड़खानों तक ले जाने के लिए परिवहन किया जाता है कि रास्ते में ही उनकी हड्डियाँ टूट जाती हैं। जो इस कष्टदाई सफर से बच जाते हैं, बूचड़खानों में अन्य साथी पशुओं के सामने ही उनकी गर्दन काट दी जाती है, और फिर उनके शरीर से चमड़ी उतार ली जाती हैं जबकि इस दौरान वह होश में होते हैं और पूरा दर्द महसूस करते हैं। चमड़ा कारखानों से निकलने वाला गंदा पानी नदियों और नालों में जाकर मिलता है जो उन्नको प्रदूषित करता है, जो उनमें मौजूद सभी जलीय जीव जन्तुओं के जीवन को गंभीर नुकसान पहुँचता है। चमड़े के टेनरियों में काम करने वाले लोगों में कैंसर, सांस की बीमारियाँ और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है।
वीगन लेदर और बिना पशुओं से प्राप्त सामग्री से बनें उत्पाद अब देशभर में लगभग सभी बाजारों में आसानी से मिल जाते हैं। वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त “PETA-Approved Vegan” प्रमाणपत्र उन हैंडबैग, जूतों, कपड़ों, एक्सेसरीज़, फर्नीचर और होम डेकोर आइटम्स की प्रामाणिकता सुनिश्चित करता है, जो पशु–उत्पन्न सामग्री जैसे लेदर, रेशम, ऊन, फर और पंख की जगह वीगन सामग्री से बनाए गए होते हैं। दुनियाभर में 1000 से अधिक कंपनियाँ “PETA-Approved Vegan” लोगो का उपयोग कर रही हैं ताकि सामाजिक रूप से जागरूक उपभोक्ता भारत और अन्य जगहों पर खरीदारी करते समय आसानी से वीगन उत्पादों की पहचान कर सकें।

