खरीददारों के लिए

PETA इंडिया आपके लिए स्टाइलिश वीगन उत्पाद लाने के लिए फैशन उद्योग में डिजाइनरों और ब्रांडों के साथ मिलकर काम करता है। आपके लिए पशुओं को मारे बिना और शानदार लुक पाना आसान बनाने के लिए, PETA इंडिया ने PETA  यूएस में हमारे दोस्तों के साथ मिलकर एक {PETA-Approved Vegan} लोगो बनाया है। यह लोगो उन उत्पादों पर लगाया जाता है जो पूरी तरह से वीगन होते हैं। यदि आप हैंडबैग, जूते, कपड़े, सहायक उपकरण और अन्य चीजों पर इस लोगो को लगा हुआ देखें तो आप आसानी से समझ सकते हैं कि उस प्रोडक्ट के निर्माण में किसी तरह से पशुओं को नुकसान नही पहुंचाया गया है और यह उत्पाद वीगन हैं।

कंपनियों के लिए

“PETA-Approved Vegan” लोगो चमड़े, रेशम, ऊन, फर और पंख जैसे पशुओं से प्राप्त सामग्री के बजाय वीगन सामग्री से बने हैंडबैग, जूते, कपड़े, सहायक उपकरण, फर्नीचर और घर की सजावट की वस्तुओं को प्रमाणित करता है। 1000 से अधिक कंपनियां जागरूक उपभोक्ताओं को खरीदारी करते समय एक नज़र में वीगन उत्पादों की पहचान करने में सक्षम बनाने के लिए “PETA-Approved Vegan” लोगो का उपयोग कर रही हैं। यह लोगो खरीदारों को सामाजिक रूप से जागरूक खरीदारी करने में मदद करता है जो उनके मूल्यों के अनुरूप है। कई कंपनियां इस लोगो के उपयोग के साथ अपने ब्रांड मूल्यों को बढ़ावा देकर मीडिया लाभ का भी आनंद लेती हैं।

लोगो लगाने के लाभ

 

“PETA-Approved Vegan” लोगो का इस्तेमाल कौन कर रहा है ?

कंपनियों की सूची

 

PETA-Approved Vegan” के तहत प्रमाणित ब्रांडस की सूची यहाँ देखें।