कुछ बेहतरीन गतिविधियां जो आप “Earth Hour” के दौरान कर सकते हैं

Posted on by PETA

इस अर्थ आवर आप क्या करने वाले हैं? परंपरागत रूप से, हर साल, इस दिन दुनिया भर में लोग रात 8:30 बजे अपनी लाइटें बंद करके अर्थ आवर मनाते हैं, जो इस साल 23 मार्च को मनाया जाएंगा। इस दौरान, आप इस ग्रह के हित में बहुत से काम कर सकते हैं।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ “पशु-कृषि” (अर्थात मांस, अंडों और डेयरी हेतु जानवर पालना) के द्वारा पूरी दुनिया के परिवहन-तंत्र से भी ज़्यादा “ग्रीनहाउस गैसों” का विसर्जन होता है। पूरी दुनिया में प्रयोग होने वाले मीठे पानी का एक तिहाई हिस्सा इस उद्योग में खर्च होता है। इसके अलावा, इन पाले गए जानवरों की भोजन अपूति के लिए भी पूरी दुनिया के एक तिहाई कृषि-क्षेत्र का प्रयोग किया जाता है। वर्ष 2017 में बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप के सहयोग से “ग्लोबल फैशन एजेंडा” ने “पल्स ऑफ़ द फैशन इंडस्ट्री” नामक रिपोर्ट प्रकाशित की, जिसमें यह सामने आया है कि सबसे अधिक प्रदूषण फैलाने वाला फैशन उद्योग पदार्थ गाय का चमड़ा है। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सिल्क और ऊन भी पर्यावरण के लिए पाँच सबसे हानिकारक सामग्रियों में शामिल हैं।

आप ”Earth Hour” का उपयोग एक दयालु और सस्टेनेबल दुनिया बनाने में अपना योगदान देने हेतु कर सकते हैं। नीचे दिये गए कुछ सुझाव देखें:

  1. पशु अधिकार से संबन्धित डॉक्युमेंट्री देखें। यहाँ कुछ ज़बरदस्त फिल्मों की एक सूची दी गयी हैं जो यह दर्शाती हैं कि क्यों “प्रजातिवाद” (एक ऐसी विचारधारा, जिसके तहत इंसान स्वयं को इस दुनिया में सर्वोपरि मानकर अपने फायदे के लिए अन्य प्रजातियों का शोषण करना अपना अधिकार समझता है) इस दुनिया में सभी के लिए हानिकारक है।
  2. मोमबत्ती की रोशनी में एक किताब पढ़ें। इस “Earth Hour” का प्रयोग एक ऐसी किताब पढ़कर करें जिससे आपको पता चले कि भारत एवं विश्वभर के जानवरों को मांस, अंडा और डेयरी उद्योग से कितना नुकसान पहुंचता है ― पूर्वा जोशीपुरा की For a Moment of Taste पढ़ें।
  3. हमारी मुफ़्त वीगन स्टार्टर किट ऑर्डर करें।  PETA इंडिया की इस उपयोगी गाइड द्वारा आप वीगन भोजन सामग्री से संबंधित पूरी जानकारी पा सकते हैं। इसको अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें व वीगन जीवनशैली अपनाने की प्रतिज्ञा लें।
  4. इस अंधेरे में वीगन खाद्य पदार्थों का आनंद उठाए!एक रोमांचक Guessing Game खेलें जिसमें केवल फल, सब्जियों और दालों सहित वीगन भोजन पदार्थों का आनंद लें और एक संवेदनशील प्राणी की तरह मांसाहारी पदार्थों का त्याग करें।
  5. पर्यावरणवाद को वायरल करें। अपने दोस्तों को वीगन जीवनशैली और पृथ्वी के हित के बीच संबंध समझाने हेतु PETA इंडिया की ” मीट नॉट ग्रीन “वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करें।
  6. अपने पशु-प्रेमी विचारों के अनुसार कपड़ों का चयन करें। मांस, दूध और फैशन के लिए गायों और भैंसों का शोषण किया जाता है। PETA इंडिया की “चमड़ा-मुक्त प्रतिज्ञा” लें, और अपने दोस्तों को भी ऐसा करने लिए प्रोत्साहित करें।
  7. पत्र लिखें। अपने पसंदीदा रिटेलरों को पत्र लिखकर उनसे आग्रह करें कि वे अपनी दुकानों पर वीगन विकल्प भी उपलब्ध करवाएं और क्रूरता से निर्मित फर, ऊन, मोहर, अंगोरा, विदेशी-खाल और रेशम उद्योगों का समर्थन न करें।
  8. चेन रेस्तरां को बताएं कि आप जानवरों और पर्यावरण के हित में वीगन भोजन चाहते हैं। KFC, McDonald’s, और Burger King के लिए एक्शन अलर्ट पर हस्ताक्षर करें।
  9. स्वच्छता की ओर कदम बढ़ाएँ! इस समय का उपयोग स्थानीय सड़कों या जलमार्गों से कचरा साफ करने के लिए करें और फिर एक वीगन स्नैक का आनंद लें जोकि हमारे महासागरों और नदियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।
  10. प्लास्टिक-मुक्त जीवनशैली अपनाने की प्रतिज्ञा करें। याद रखें कि प्लास्टिक से परहेज हमारे भोजन पर भी लागू होता है, न कि केवल उनकी पैकिंग पर। मछली पकड़ने के प्लास्टिक औजारों से समुद्री जीवों और जलमार्गों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचता है।

ज़ाहिर सी बात है, आप इस सूची के हर सुझाव को 60 मिनट के भीतर पूरा नहीं कर सकते, लेकिन एक सुझाव है जो पर्यावरण हेतु सबसे अधिक प्रभावी है: वीगन जीवनशैली अपनाने की प्रतिज्ञा लेना।

Earth Hour का उपयोग हमारी पृथ्वी और इस पर रहने वाले सभी सजीव प्राणियों की सहायता के लिए करें

वीगन जीवनशैली अपनाने की प्रतिज्ञा लें