PETA इंडिया एवं इंदौर एनिमल लिबरेशन के ‘कुत्ते’, ‘बिल्ली’ और ‘पक्षी’ समर्थकों ने रायपुर में सामुदायिक पशुओं के लिए निशुल्क प्याऊ वितरित किए

Posted on by Surjeet Singh

PETA इंडिया के समर्थकों ने रायपुर में सामुदायिक पशुओं के विशाल मुखौटे पहनकर निशुल्क पानी के बर्तन वितरित किए ताकि बढ़ते तापमान के बीच पशुओं को लू और निर्जलीकरण से बचाने के महत्व पर जागरूकता बड़ाई जा सके।


PETA इंडिया सभी लोगों को प्रोत्साहित कर रहा है कि वे सामुदायिक कुत्तों, बिल्लियों, पक्षियों और अन्य पशुओं के लिए स्वच्छ पीने के पानी की व्यवस्था करें, विशेष रूप से गर्मी के मौसम में। ये पशु अनेक कठिनाइयों का सामना करते हैं, लेकिन हम सभी उनके प्रति थोड़ी दया दिखा सकते हैं जिसमें घर के बाहर ताज़े पानी से भरा एक बर्तन रखना जैसे सरल और करुणामय कदम भी शामिल हैं।


मनुष्यों के विपरीत, कुत्ते मुख्य रूप से केवल अपने पंजों के तलवों के माध्यम से पसीना निकालते हैं और हाँफकर अपने शरीर को ठंडा रखते हैं। पक्षी, जिनमें पसीने की ग्रंथियाँ नहीं होतीं, स्वयं को ठंडा रखने के लिए विभिन्न व्यवहारों पर निर्भर रहते हैं। अत्यधिक तापमान से हीट स्ट्रेस हो सकता है और यहाँ तक कि उनकी मृत्यु भी हो सकती है। भारत की सड़कों पर पशुओं को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है जिनमें भूख, अत्याचार और दुर्घटनाएँ शामिल हैं  और कई कुत्ते एवं बिल्लियाँ आश्रय गृहों में जीवन यापन करते हैं। ब्रीडर्स या पालतू पशु की दुकानों से पशुओं को खरीदना और साथी बिल्लियों एवं कुत्तों की नसबंदी न करवाना केवल बेघर पशुओं के संकट को और बढ़ाता है।

PETA इंडिया सभी लोगों को प्रोत्साहित करता है कि अत्यधिक तापमान के दौरान अपने साथी पशुओं को घर के अंदर ही रखें और उन्हें कभी भी खड़ी गाड़ियों के अंदर न छोड़ें, जहाँ वे कुछ ही मिनटों में हीटस्ट्रोक का शिकार हो सकते हैं।

जब भी किसी पशु को संकट में फसा देखें तो यह कदम उठाएं

गर्मी के मौसम में पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए ये महत्वपूर्ण सुझाव अपनाएँ