साँपो के बारे में 15 अद्भुत तथ्य

Posted on by PETA

सांप जैविक रूप से ठंडे खून वाले होते हैं लेकिन फिर भी यह इंसान हैं जो ठंडे खून वाले काम करते हैं – इन संवेदनशील जानवरों को भोजन, शराब, रक्त और कपड़ों के लिए मारते हैं और उन्हें “मनोरंजन” के लिए पकड़ने, कैद करने, शोषण करने, पीड़ा देने और उनकी उपेक्षा करने का काम करते हैं।

इंडोनेशिया, मलेशिया और वियतनाम में फालतू के फैशन के उत्पाद बनाने के लिए हर साल कम से कम 440, 000 अजगरों की हत्या कर दी जाती है। लेकिन हम यहां आपको बता रहे हैं कि सांप काफी प्यारे जीव साबित हो सकते हैं।

हमें उम्मीद है कि साँपों के बारे में यह 15 दिलचस्प तथ्य आपको हमारे सरीसृप मित्रों को करीब से जानने में मदद करेंगे:

1. अगर सांप अपने घर के दरवाजे पर “मुझे अकेला छोड़ दो” का बोर्ड लगा सकते, तो वे शायद ऐसा जरूर करते।

वे शर्मीले और शांत माहौल में रहने वाले जीव हैं, और वे लड़ाई-झगड़े नहीं करते हैं और न ही शोर-गुल करते हैं, क्योंकि वे आक्रामक नहीं होते। वे केवल खाने या जरूरत पड़ने पर अपना बचाव करने के लिए जरूर हरकत में आते हैं।

2. संभोग के मौसम को छोड़कर, सांप ज्यादातर एकान्त में रहते हैं।

एनाकोंडा एक “ब्रीडिंग बॉल” में संभोग करता है, जिसमें एक मादा और लगभग 12 नर होते हैं। वे एक महीने तक ऐसे ही रहते हैं – यह सिर्फ उनका प्रकृतिक स्वभाव है।

3. बाहरी अंटार्कटिका, उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों के बाहर, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, आयरलैंड और न्यूजीलैंड को छोड़कर पृथ्वी पर लगभग हर जगह सांप पाए जाते हैं।

शायद उन्हें हवाईअड्डे जैसी सुरक्षा नहीं मिल पाई।

4. सांपों की लगभग 3,000 विभिन्न प्रजातियां हैं।

उनमें से लगभग 600 विषैली प्रजातियों वाले होते हैं, लेकिन केवल 200 ही मनुष्यों को हानी पहुँचाने या मारने में सक्षम होते हैं।

अपनी खाल के लिए अत्याचार का शिकार होने वाले साँपों के लिए आवाज उठाएँ

5. सांप का जहर उसके शिकार को स्थिर करता है और मांस पचाए में मदद करता है।

यह मनुष्यों को मारने के लिए नहीं है। जहरीले सांपों को शायद इस बात का अंदाजा भी नहीं होता कि उनमें जहर होता है। इनमें से कुछ तो गलती से खुद को काटने और जहर खाकर मर भी चुके हैं।

 

via GIPHY

6. सांपों के अंदर जो डर होता है उसे “ओफिडियोफोबिया” कहा जाता है, लेकिन ओफिडियोफोब में यह सब गलत है।

सबसे जहरीले सांपों में से कुछ समुद्र में रहते हैं। हालाँकि, वे मनुष्यों के लिए बहुत कम खतरा पैदा करते हैं क्योंकि वे शर्मीले होते हैं और उनके नुकीले इतने छोटे होते हैं कि एक गोताखोर के सूट को बहुत आसानी से भेद सकते हैं।

7. अधिकांश सांप अंडे देते हैं, लेकिन कुछ प्रजातियां – समुद्री सांपों सहित – बच्चों को जन्म देती हैं!

मादा अजगर अपने अंडे सेते हैं, और किंग कोबरा सतर्क माता-पिता हैं जो अपने अंडों की रक्षा और सुरक्षा करते हैं।

8. साँप एक सरिसृप है और प्रागैतिहासिक छिपकलियों से विकसित साँपों की प्रजातियाँ लगभग 100 मिलियन वर्षों से इस दुनिया में हैं।

70 मिलियन वर्षों तक उनके पिछले पैर हुआ करते थे। कुछ सांप, जैसे कि अजगर और बोआ, में अभी भी पिछले पैरों के अवशेष हैं।

9. सांप अपनी जीभ से सूंघते हैं और यह भी पता लगा लेते हैं कि गंध किस दिशा से आ रही है।

10. कुछ समुद्री सांप अपनी त्वचा से आंशिक रूप से सांस ले सकते हैं, जिससे वे अधिक समय तक पानी के भीतर रह सकते हैं।

11. सांप मूल रूप से सौर ऊर्जा से शक्ति प्राप्त करते हैं।

ऊर्जा के लिए वह बाहरी स्रोतों (विशेषकर सूर्य) पर निर्भर होते हैं। गर्मी के बिना, सांपों के पास अपने भोजन को पचाने या चलने के लिए पर्याप्त ऊर्जा नहीं होती है। इससे यह पता चलता है कि वे गरम और चट्टानी इलाकों में क्यों रहना फैलाना पसंद करते हैं, क्योंकि पत्थर और चट्टानें सूरज से गर्मी रहती हैं और इन्ही से साँप गर्मी ग्रहण करते हैं।

12. साँपों में हड्डियाँ होती हैं – उनमें 1,200 तक हड्डियाँ हो सकती हैं।

जबकि मनुष्यों में केवल 206 अस्थि पिंजर होते हैं।

13. सांप के शरीर में (और रैटलस्नेक रैटल) में केराटिन होता है – वही पदार्थ जो मनुष्यों के बालों और नाखूनों में पाया जाता है।

लेकिन सांप संवेदनशील होते हैं और बेहद दर्द महसूस कर सकते हैं।

14. सांपों की देखने की सकती अच्छी नहीं होती है।

अपने ऊपर होने वाले हमले से वह डरते हैं और जवाबी प्रतिक्रिया देते हैं। साँपो की अधिकांश प्रजातियों में रंग पहचानने की दृष्टि नहीं होती है। यदि आप सांप के सामने पूरी तरह से स्थिर खड़े हैं, तो फिर आप उसके लिए शायद एक पेड़ या चट्टान होनी की गलती कर रहे हैं।

15. कुछ सांपों में स्त्रीय शक्ति होती है: नन्हा ब्राह्मणी अंधा सांप, या फ्लावरपॉट सांप, केवल मादाओं से बनी एकमात्र सांप प्रजाति है, जिसका अर्थ है कि वे केवल अपने दम पर बच्चे उत्पन्न कर सकते हैं।

यह प्रजाति दुनिया में सबसे व्यापक स्थलीय सांप भी है।

जब सांपों की बात आती है तो डरने की कोई बात नहीं है, बस इंसान उन्हें नुक्सान पहुंचाता है। अगर कोई व्यक्ति उनके साथ बुरा सलूक करता है, तो उन्हें बताएं कि कुछ सांप देखभाल करने वाली मां हैं – वे खून, मांस, हड्डियों और केराटिन से बने होते हैं, जैसे हम हैं – और वे हमों बिना नुक्सान पहुंचाए बस अपना जीवन शांती से जीते हैं।

Louis Vuitton से अनुरोध करें कि वो साँपो की खाल के लिए उनकी हत्या करना बंद करें