PETA इंडिया, उत्तर प्रदेश पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर कुएं में फसे एक सियार को बचाया

PETA समूह ने एक बेहद मुश्किल रेसक्यू को अंजाम दिया और लोगों से अनुरोध किया कि मुश्किल में फंसे जानवरों की मदद करें

सोनभद्र, उत्तर प्रदेश- एक दयालु नागरिक से सूचना मिलने के बाद, पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) इंडिया ने उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के अधिकारियों और स्थानीय लोगों की मदद से सोनभद्र में गहरे कुंए में जा गिरे एक सियार को बचाया।

इस रेसक्यू का वीडियो यहाँ देखा और डाउनलोड किया जा सकता है।

PETA इंडिया के ‘लीड इमरजेंसी रिस्पांस कोर्डिनेटर’ दीपक चौधरी ने मुंबई से कोर्डिनेट करते हुए सोनभद्र स्थानीय पुलिस से संपर्क किया, जिन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर पाया कि कुएं में फसा सियार काफी तकलीफ में है। यह सियार कुएं में कई घंटों से फंसा हुआ था और जिंदा रहने के लिए संघर्ष कर रहा था। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कुएं में एक जाल डाला और सियार को इस जाल में फंसाकर उसे धीरे धीरे ऊपर खींचते हुए कुएं से बाहर निकाल लिया। इस पूरे रेसक्यू प्रक्रिया में सियार को कोई चोट नहीं आई और वो बाहर निकलते ही चलने लगा।

दीपक चौधरी कहते हैं- “कुएं के अंदर रहने से सियार की दर्दनाक मौत हो सकती थी लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस व स्थानीय लोगों से मिली मदद और हमदर्दी के बल पर वो आज एक स्वस्थ और स्वतंत्र जीवन जी रहा हैं। PETA इंडिया आशा करता हैं कि सियार के रेसक्यू की कहानी आम जनता को जानवरों का ख़्याल रखने और मुश्किल आने पर उनकी मदद करने की प्रेरणा देगी।“

PETA इंडिया इस सिद्धांत के तहत कार्य करता है कि “जानवर किसी भी प्रकार से हमारा दुर्व्यवहार सहने के लिए नहीं है”, प्रजातिवाद का विरोध करता है क्योंकि यह मनुष्य की वह वर्चस्ववादी सोच है जिसमे वह स्वयं को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ मानकर अपने फ़ायदों के लिए दूसरी अन्य प्रजातियों के शोषण करने को सही मानता है। समूह की आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम हर समय (0) 9820122602 पर उपलब्ध रहती है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमारी वेबसाईट PETAIndia.com पर जाएँ।

संपर्क:

Hiraj Laljani ; [email protected]

Deepak Chaudhary ; [email protected]    

#