जानवरों की मदद करने के लिए लखनऊ के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस को PETA इंडिया की ओर से पुरुस्कार

For Immediate Release:

12 May 2021

Contact:

Hiraj Laljani; [email protected]

Radhika Suryavanshi; [email protected]

लखनऊ- पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) इंडिया की तरफ से एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस चिरंजीव नाथ सिन्हा को “हीरो टू एनिमल्स अवार्ड” से नवाज़ा जा रहा है। उन्हें यह अवार्ड राज्य में कोविड-19 महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के दौरान बेघर गायों और अन्य पशुओं को भोजन देने एवं उनकी रक्षा करने के लिए दिया जा रहा है।

PETA इंडिया के CEO डॉ. मणिलाल वलियते कहते हियन- “बेघर जानवर अपने भोजन के लिए पूरी तरह से होटलों या घरों आदि से निकलने वाले बचे हुए खाने पर आश्रित रहते हैं इसलिए लॉकडाउन के दौरान इन जानवरों को भूखमरी और पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है। PETA इंडिया इस संवेदनशील अधिकारी द्वारा बेघर जानवरों की मदद के लिए उठाए गए कदम की प्रशंसा करता है। हम आशा करते हैं कि इनकी संवेदनशीलता से प्रेरित होकर और भी लोग बेघर जानवरों की सहायता के लिए आगे आएंगे।“

PETA इंडिया लोगों को लॉकडाउन के दौरान बेघर जानवरों को खाना देने और उनकी सहायता करने के लिए प्रेरित कर रहा है क्योंकि ऐसा करना पूरी तरह से सुरक्षित है। कोई भी व्यक्ति बुनियादी सुरक्षा प्रावधानों का पालन करते हुए जैसे मास्क लगाना, दूसरों से सामाजिक दूरी का पालन करना और समय-समय पर हाथ धोकर या सैनिटाइज़ करके बेघर जानवरों को भोजन और पानी दे सकता है। आप किसी भी जानवर को परेशानी में देख सहायता हेतु PETA इंडिया के आपातकालीन नंबर (0) 98201 22602 पर संपर्क कर सकते हैं। 

PETA इंडिया ने लॉकडाउन के शुरुआती दौर में ओड़िशा के मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक जी को भी बेघर जानवरों के भोजन हेतु सरकार की ओर से धनराशि आवंटित करने के लिए हीरो टू एनिमल्स अवार्ड से नवाज़ा था। इससे पहले यह अवार्ड क्रूर पशु सर्कसों के खिलाफ़ आवाज़ उठाने और एक गाड़ी से चोटिल हुए कुत्ते की जान बचाने जैसे कई संवेदनशील कार्य करने के लिए शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, ज़रीन खान, साइरस ब्रोचा, रानी मुखर्जी, असिन, इमरान खान और सदा सायद को दिया गया है।

PETA इंडिया इस सिद्धांत के तहत कार्य करता है कि “जानवर किसी भी प्रकार से हमारा दुर्व्यवहार सहने के लिए नहीं है”, प्रजातिवाद का विरोध करता है क्यूंकि यह मनुष्य की वह वर्चस्ववादी सोच है जिसमें वह स्वयं को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ मानकर अपने फ़ायदों के लिए दूसरी अन्य प्रजातियों के शोषण करने को सही मानता है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमारी वेबसाईट PETAIndia.com पर जाएँ एवं हमें TwitterFacebook, और Instagram. पर फॉलो करें। #