आध्यात्मिक गुरु ब्रह्मर्षि मोहनजी वीगन जीवनशैली को बढ़ावा क्यों दे रहे हैं

Posted on by PETA

आध्यात्मिक गुरु ब्रह्मर्षि मोहनजी स्वयं एक ‘वीगन’ हैं एवं उन्होंने अहिंसा नामक एक वीगन कैफे के उद्घाटन के साथ-साथ Vegan First नामक भारत के पहले ऑनलाइन वीगन पोर्टल के निर्माण को भी प्रोत्साहित किया। हम उनके प्रमुख विचार से पूरी तरह सहमत हैं जिसके अनुसार, “हम जिन भी प्रजातियों के साथ इस पृथ्वी को साझा करते हैं वह हमारे परिवार का हिस्सा हैं”। उन्होंने PETA इंडिया की ओर से सबसे प्रभावशाली वीगन का पुरस्कार भी प्राप्त किया है।

अपनी एक वीडियो में ब्रह्मर्षि मोहनजी ने डेयरी उद्योग में पशुओं के साथ की जाने वाली क्रूरता के बारे में बताया:

हम एक बछड़े को उसकी माँ से दूर कर देते हैं जो उस माँ के लिए अत्यंत कष्टकारी होता है। कभी-कभी इस दुख से बछड़ा मर भी जाता है। और फिर हम गाय का दूध निकालते हैं।  इसके चलते एक माँ के रूप में गाय हमेशा अन्याय महसूस करती है। वह अपने साथ हुई घोर यातना को महसूस करती है। उसी कोई खुशी नहीं मिलती। और ऐसे में हम उनका दूध पीते हैं। क्या आपको लगता है कि इससे आपको कोई लाभ होगा? गायों के अंदर जो कुंठा होती है उसी के कारण बीमारियां पैदा होती हैं। इसलिए मैं वीगन जीवनशैली का प्रचार करता हूँ।

ब्रह्मर्षि मोहनजी का विचार बिल्कुल उचित है। मांस, अंडा और डेयरी उत्पाद बड़े पैमाने पर जानवरों की पीड़ा के लिए जिम्मेदार है। सचेत अवस्था में रहने के दौरान मछलियों का दम घोंटा जाता है या उन्हें काटा जाता है, अंडों के लिए मुर्गियों को इतने तंग पिंजरों में कैद किया जाता है जिनमें वह ठीक से अपने पंख भी नहीं फैला पाती, “आधुनिक” डेयरी फार्मों पर बछड़ों को जन्म के कुछ समय बाद ही खींचकर उनकी माताओं से दूर कर दिया जाता है जिससे उनके हिस्से के दूध को मनुष्यों के लिए चुराया जा सके।

वीगन जीवनशैली अपनाने से कैंसरमधुमेहहृदय रोगऔर मोटापे जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है; पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने में अपना योगदान दिया जा सकता है और भविष्य में महामारी के खतरे को भी कम किया जा सकता है। विभिन्न विशेषज्ञों की राय है कि कोविड-19 की शुरुआत चीन की जिंदा पशु मांस मंडियों से हुई और SARS, स्वाइन फ्लू और बर्ड फ्लू का कारण भी जानवरों को भोजन हेतु मारना या कैद करना है।

क्या आप भी प्रेरित महसूस कर रहे हैं?

आज ही अपनी मुफ़्त शाकाहारी/वीगन स्टार्टर किट ऑर्डर करें