:: जलवायु परिवर्तन हो रहा है और इससे निपटने के लिए हमें भी खुद में बदलाव लाना होगा ::

Vegan For The Earth Day Logo India_72

हम मनुष्य इस “पृथ्वी” पर अपना जीवन अन्य जानवरों एवं सजीव प्राणियों के साथ मिलकर व्यतीत करते हैं और पशु-कृषि के कारण इसे बेहद नुकसान पहुंच रहा है। इसलिए यह बेहद ज़रूरी है कि हम वीगन जीवनशैली अपनाकर इन नकारात्मक प्रभावों को कम करें।

Earth Day से संबंधित कुछ आवश्यक प्रश्न-उत्तर

अर्थ डेक्या है?

अर्थ डे की शुरुआत आज से इक्यावन वर्ष पहले 2 करोड़ अमरीकी नागरिकों द्वारा की गई थी जब उन्होंने साफ़ और जीने योग्य पर्यावरण की मांग करते हुए सड़कों पर प्रदर्शन किया था। वर्तमान समय में इस विशेष अवसर की पहचान वैश्विक हो गई है और यह कई प्रकार से मनाया जाता है। आप भी इस विशेष अवसर पर पर्यावरण के हित में कदम उठाने के साथ-साथ जानवरों का भी ध्यान रखें और केवल वीगन खाद्य पदार्थों का चुनाव करें।

वीगन जीवनशैली अपनाने वाला प्रत्येक व्यक्ति हर दिन 5000 लीटर तक पानी, 18 किलो अनाज़ और लगभग 3 वर्ग मीटर जंगल की ज़मीन की बचत करता है। “पृथ्वी” हम सबका वास्तविक घर है इसलिए इसका संरक्षण हमारा कर्तव्य है। इस Earth Day अपने कर्तव्य का निर्वाह करें और वीगन जीवनशैली का चुनाव करें!

आप Earth Day पर क्या कर सकते हैं?

“अर्थ डे पर वीगन जीवनशैली” अपनाने का संकल्प लेने और इसे सेलेब्रेट करने के कई तरीके हैं! आप Twitter पर अपने साथियों के साथ कुछ रोचक तथ्य साझा कर सकते हैं जैसे 1 किलो मांस का मतलब 1 साल के लिए नहाने के पानी जितना है। आप अपने ऑफिस के साथियों के साथ वीगन मीठाइयों का आनंद भी उठा सकते हैं या घर से काम करने की स्थिति में Instagram पर अपनी पसंदीदा वीगन व्यंजन विधि साझा कर सकते हैं। Netflix पर teleparty या Zoom का प्रयोग करके आप अपने दोस्तों के साथ Cowspiracy या Seaspiracy   जैसी फिल्में देखकर पृथ्वी पर पशु कृषि के नकारात्मक प्रभावों के बारे में अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं। पशु कृषि का अर्थ हैं, जानवरों के मांस, अंडे या दूध के लिए उनका पालन-पोषण एवं उनकी हत्या करना। इसलिए 22 अप्रैल को अर्थ डे मनाने का या हर दिन विशेष मनाने का सबसे सही तरीका है वीगन खाद्य पदार्थों का चुनाव करना

अर्थ डे 2021 की थीम क्या है?

जैसा कि आपने ऊपर पढ़ा, इस वर्ष की थीम है “अर्थ डे के उपलक्ष्य में वीगन जीवनशैली अपनाए”! जलवायु संकट बेहद ख़तरनाक समस्या है और वीगन खाद्य पदार्थ जलवायु परिवर्तन की समस्या के खिलाफ़ लड़ाई में सबसे उपयुक्त समाधान होने के साथ-साथ स्वादिष्ट और मानवीय विकल्प भी हैं। इसलिए अगर आप अर्थ डे के अवसर पर बदलाव लाने का कोई ज़रिया ढूंढ रहे हैं या हर दिन अर्थ डे बनाने का प्रयास कर रहे हैं तो यह आपके लिए सबसे सही विकल्प है। भोजन हेतु वीगन खाद्य विकल्प अपनाना सस्टेनेबल भविष्य की ओर एक बेहद सरल एवं महत्वपूर्ण कदम है।

अर्थ डे, पशु और हमारा ग्रह “पृथ्वी”

हम मनुष्य इस पृथ्वी को जानवरों एवं अन्य सजीव प्राणियों के साथ साझा करते हैं और सभी के पास शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करने का पूर्ण अधिकार है। यह एक महत्वपूर्ण तथ्य है कि जानवर पृथ्वी के संरक्षण में अपने विशेष गुणों द्वारा सफल योगदान दें रहे हैं जैसे मधुमखी, पक्षी एवं अन्य कीड़ों द्वारा एक तिहाई मनुष्यों के भोजन हेतु बीज सेचन (Pollination) करना, ऊदबिलावों का बाढ़ एवं अपक्षरण के बचाव में प्राकृतिक बांधों का निर्माण करना, गिलहरियों द्वारा बीज़ो का फैलाव जिससे नए-नए स्थानों पर पेड़-पौधे उगने में बड़ी मदद मिलती है। इस सबके साथ-साथ पशुओं द्वारा स्वयं की जनसंख्या का प्राकृतिक नियंत्रण भी किया जाता है जबकि इस तथ्य का शिकारियों सहित कई मनुष्यों द्वारा विरोध किया जाता है।

हमें इन जानवरों के नक्शेकदम पर चलना चाहिए: आने वाली 22 अप्रैल को इस ग्रह एवं जानवरों के संरक्षण में अपना योगदान दें और वीगन जीवनशैली अपनाए।

अगर आप एक वीगन हैं, तो आपके लिए हर दिन अर्थ डे के सामान है!

जिस प्रकार पशु अधिकार और सामाजिक न्याय के अन्य मुद्दे आपस में संबंधित हैं उसी प्रकार प्रजातिवाद का विरोध और जलवायु परिवर्तन में भी गहरा संबंध है क्योंकि पशु कृषि ही जलवायु परिवर्तन का प्रमुख कारण है।

हम पशुओं से मिलने वाले खाद्य पदार्थों का त्याग करके और वीगन विकल्प अपनाकर जलवायु परिवर्तन और अन्य पर्यावरणीय समस्याओं का सामना कर सकते हैं, साथ ही हमें अपने दोस्तों और सोशल मीडिया फॉलोअर्स को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। 22 अप्रैल को अपनी स्वादिष्ट वीगन व्यंजन विधियों की फोटोज़ को Instagram पर #VeganForEarthDay लिखकर साझा करें और @petaindia को टैग करना बिल्कुल न भूलें।

अपने दोस्तों के साथ साझा करें कि आपने “अर्थ डे” के अवसर पर वीगन जीवनशैली अपनाने का निर्णय लिया है और उन्हें भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। इस जानकारी को अपने  Facebook और Twitter साझा करें।

Facebook Share Buttonshare-on-twitter button

अगर आप पृथ्वी एवं जानवरों के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट करने हेतु प्रेरित महसूस कर रहे है तो कृपया जानवरों को शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करने में मदद करें और आज ही हमारी मुफ़्त वीगन स्टार्टर किट ऑर्डर करें जिसमें आपको कई स्वादिष्ट वीगन एवं शाकाहारी व्यंजन विधियाँ मिलेंगी।

कार्यवाही करने हेतु आगे स्क्रॉल करें।

“अर्थ डे” पर वीगन जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें