वीडियो: ‘बानी जे’ ने PETA इंडिया के साथ मिलकर एक घायल पक्षी की जान बचाई

Posted on by PETA

बेहतरीन अभिनेत्री, फिटनेस मॉडल और MTV प्रेसेंटर ‘बानी जे’ अब एक संवेदनशील “पशु संरक्षक” भी हैं। Four More Shots Please!  नामक मशहूर धारावाहिक में अपने अभिनय का ज़ोहर मनवाने वाली इस मशहूर अभिनेत्री ने मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक पक्षी को चोटिल अवस्था में पाया। यह पक्षी उड़ने में असक्षम था और ज़मीन पर पड़ा हुआ लगातार अपने पंखों को हिला रहा था।

बानी जे ने तुरंत सही कदम उठाते हुए, PETA इंडिया से सहायता मांगी। जब तक हमारी रेस्क्यू टीम वर्सोवा पहुंची तक तक बानी ने इस पक्षी को स्प्रे का उपयोग करके पानी पिलाया और आसपास की बिल्लियों से इसकी रक्षा करी। रेस्क्यू टीम के पहुंचने पर बानी ने अपने नए दोस्त को अलविदा कहकर इसकी अच्छी सेहत की कामना की। हमारी टीम इस चोटिल पक्षी को तुरंत गाड़ी में बैठाकर एक पशुचिकित्सक के पास लेकर गयी।

यह पक्षी भाग्यशाली था कि इसे सही समय पर मदद मिल सकी। पशुचिकित्सक ने पाया कि पानी की कमी के साथ-साथ इस पक्षी को शायद ख़राब मांस का सेवन करने के कारण फूड पोइज़निंग भी थी। इसके गले में मांस का एक पंख भी फंसा था और इसी कारण यह प्रयाप्त पानी का सेवन नहीं कर पा रहा था। इसके गले में फंसे पंख को ध्यानपूर्वक निकालने के बाद, पशुचिकित्सक द्वारा इसे पानी पिलाया गया और भोजन कराया गया। इसके बाद आगे की देखभाल हेतु इस चील को कुछ डीनो के लिए PETA इंडिया की देखरेख में रखा गया।

पक्षियों को उनके प्राकृतिक आवास में रहने का पूरा हक है और इसलिए दो हफ़्तों में दोबारा स्वस्थ्य हो जाने के बाद इस चील को फिर से खुले आसमान में उड़ने के लिए छोड़ दिया गया। हमारी टीम ने इस पक्षी का रेस्क्यू किया फिर जिस इलाके से इसे लाया गया था वहीं इसे लेजाकर आज़ाद कर दिया गया और उसे बेतहशा खुशी का अनुभव करते देखा गया। चील ने एक बार फिर लंबी उड़ान भरने से पहले कुछ देर तक गोल घूमकर अपनी खुशी व्यक्त की मानो वह अपनी देखभाल का अभिवादन कर रही हो।

अगर आप कोई जानवर को संकट में फसा पाएँ तो कृपया संबंधित स्थानीय अधिकारियों को सूचित करिए और मदद आने तक उस जानवर के पास ही रुके। अगर अधिकारियों से कोई जवाब नहीं मिलता तो PETA इंडिया से संपर्क करें। किसी जरूरतमंद जानवर की जान बचाने हेतु किन्हीं खास शक्तियों की आवश्यकता नहीं है। आप साधारण नागरिक होकर भी अपना मानवीय ज़िम्मेदारी का निर्वाह अच्छे से कर सकते हैं।

सबसे ज़रूरी सीख? मदद आने तक जानवर के साथ रहें।

ज़रूरतमन्द जानवरों की सहायता कैसे करें