जीत! सीटी यूनिवर्सिटी ने नन्हें जीवों पर Forced Swim Test समाप्त किया और अनुसंधान के आधुनिक तरीकों को अपनाने का संकल्प लिया
PETA इंडिया से Forced Swim Test (FST) की क्रूरता और इसकी वैज्ञानिक अमान्यता के बारे में जानकारी मिलने के बाद, सीटी यूनिवर्सिटी “सभी वर्तमान और भविष्य के अनुसंधानों में forced swim test के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने वाली नीति को औपचारिक रूप से अपनाएगी।”
यह PETA इंडिया की Forced Swim Test के खिलाफ पहली संस्थागत जीत के बाद हुआ है, जब चंडीगढ़ की चिटकारा यूनिवर्सिटी ने PETA इंडिया से जानकारी मिलने के बाद पुष्टि की थी कि वह अब नन्हें जीवों पर Forced Swim Test नहीं करेगी।
Forced Swim Test में, चूहों, छुछुंदरों और अन्य छोटे जीवों को परीक्षण पदार्थ दिए जाते हैं, फिर उन्हें पानी से भरे ऐसे बीकरों में रखा जाता है जिनसे वे बाहर नहीं निकल सकते, और डूबने से बचने के लिए उन्हें तैरने के लिए मजबूर किया जाता है –यह एक तरह का परीक्षण है जो मानव अवसाद के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जाता है। इस प्रयोग की वैज्ञानिकों द्वारा कड़ी आलोचना की गई है, जो कहते हैं कि पशुओं का हार मानकर तैरना बंद कर देना। पानी पर तैरते रहना अवसाद या निराशा का संकेत नहीं है, बल्कि यह दर्शाता है कि पशु केवल ऊर्जा बचा रहे हैं और नए वातावरण के अनुसार खुद को ढाल रहे हैं। शोध से यह भी संकेत मिलता है कि अवसादरोधी दवाओं की प्रभावशीलता तय करने के लिए यह परीक्षण सिक्का उछाल कर निर्णय करने से भी कम भरोसेमंद हो सकता है।
PETA इंडिया को भेजे गए एक ईमेल में, सीटी यूनिवर्सिटी के प्रिंसिपल डॉ. वीर विक्रम ने यह भी पुष्टि की
“सीटी यूनिवर्सिटी यह मानती है कि Forced Swim Test में निष्क्रियता अक्सर सीखा हुआ, अनुकूलनात्मक व्यवहार होता है, न कि मानव अवसाद का एक वैध मॉडल। हमारा स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज मानव-संबंधित मॉडलों को प्राथमिकता देगा, जिनमें कम्प्यूटेशनल मॉडलिंग, इन विट्रो मानव कोशिका अध्ययन, पशु-अध्ययनों के विकल्प, और जीनोमिक्स शामिल हैं।”
PETA इंडिया के प्रयासों के बाद, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने अप्रैल में अपने अधिकार क्षेत्र के सभी संस्थानों जिनमें सीटी यूनिवर्सिटी भी शामिल है, को इस व्यापक रूप से खारिज किए जा चुके प्रयोग के निरंतर उपयोग की समीक्षा करने और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 100 से अधिक वैज्ञानिकों और वैज्ञानिक विशेषज्ञों ने भी PETA इंडिया की इस अपील का समर्थन किया है, जिसमें नियामकों और संस्थानों से नन्हें जीवों पर Forced Swim Test को समाप्त करने का आग्रह किया गया है।
दुनिया भर की अन्य सरकारी एजेंसियों, विश्वविद्यालयों और फार्मास्युटिकल कंपनियों ने भी PETA संस्थाओं से जानकारी मिलने के बाद Forced Swim Test की अनुमति न देने, इसे न करने और इसके लिए धन न देने का संकल्प लिया है। PETA इंडिया क्रूर प्रयोग पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंध लगाने के लिए कमेटी फॉर कंट्रोल एंड सुपरविजन ऑफ एक्सपेरिमेंट्स ऑन एनिमल्स (CCSEA) से आग्रह करने के प्रयास तेज कर रहा है।
हमारे प्रयासों का समर्थन करें
