अभिनेता सोनू सूद, PETA इंडिया के नए विज्ञापन ‘Chicks Love a Vegetarian!’ में नज़र आए
‘वेलेंटाइन्स डे’ से ठीक पहले, बॉलीवुड के प्रसिद्ध दयालु अभिनेता सोनू सूद, PETA इंडिया के नए विज्ञापन में दो चूजों (chicks) को अपने कंधे पर बैठाकर, सबसे जानवरों के प्रति प्यार दर्शाने और उन्हें न खाने का अनुरोध कर रहे हैं। इस विज्ञापन को अभिताभ कामे द्वारा शूट किया गया है।
सोनू सूद कहते हैं- “इस ‘वेलेंटाइन्स डे’ के अवसर पर मैं सबसे अनुरोध करता हूँ कि वह चूजों, गायों, भैसों, बकरियों, सूअरों और मछलियों जैसे संवेदनशील और निर्दोष जानवरों के प्रति अपना प्यार प्रदर्शित करें। संवेदनशीलता ही एक इंसान का सबसे बड़ा आभूषण है और हम सब जानवरों के मांस का सेवन न करके जानवरों के प्रति, इस दुनिया के प्रति और अपने खुद के शरीर के प्रति संवेदनशीलता का सफल उदहारण प्रस्तुत कर सकते हैं।“
भारत के जानी मानी एडवरटाईसिंग अजेंसी Chitra Advertising Service जो की हमारी मीडिया पार्टनर भी हैं, ने इन बिलबोर्ड के लिए दिल्ली, अहमदाबाद, बंगलौर एवं कोलकाता में उपयुक्त स्थान उपलब्ध करवाए हैं।
Kalupur Main Market, Station Road, Ahmedabad
RTO Circle, Ranip, Ahmedabad
HAL Airport, Old Airport Road, Bengaluru
Bijon Setu, Kolkata
Main Rohtash Nagar Market towards Maujpur Delhi
Near Burger King VS Road, Lajpat Nagar Market towards Jal Vihar Delhi
Near Janakpuri East Metro Station, Ganesh Nagar towards Tilak Nagar Delhi
Chingrighata, Sec-V Exit, DP Block, Sector V, Bidhannagar, Kolkata
Mother Dairy Crossing, IP Extension, Patparganj, Delhi
PETA इंडिया की एक विडियो “Glass Walls” में दिखाया गया है कि जिंदा रहते मुर्गियों के गले काटे जाते हैं तो वह इस अत्याचार को भलीभांति महसूस कर पा रही होती हैं कि उनके साथ क्या हो रहा है। माँस के लिए मारी जाने वाली गायों और भैसों को छोटे एवं तंग वाहनों में ठूस-ठूस कर भरकर उन्हें बूचड़खानों तक पहुंचाया जाता है की रास्ते में ही उनकी हड्डियाँ टूट जाती हैं और सूअरों के सचेत अवस्था में रहते उनके गले में चाकू घोंप दिया जाता है। समुद्र से पकड़ी गयी मछलियों को पानी से निकाल कर नौकाओं की डेक पर फेंक दिया जाता है जिससे वह एक एक सांस के लिए संघर्ष करती हैं। जिंदा बची मछलियों को माँस बाज़ार में सचेत अवस्था में होते हुए उन्हें काट कर उनकी भयनाक हत्या कर दी जाती है। इसके साथ ही, जानवरों की पशु मंडियों की ही तरह पशु पालन केन्द्रोंको भी स्वाइन फ्लू, बर्ड फ्लू, SARS, और अन्य बीमारियों से जोड़ कर देखा जाता है।
सोनू सूद को PETA इंडिया के वर्ष 2020 के “हॉटेस्ट शाकाहारी” के पुरस्कार से नवाज़ा गया था, उन्होंने लोगों को शाकाहारी बनने हेतु प्रेरित करने के लिए PETA इंडिया के विज्ञापन कैम्पेन में भाग लिया और PETA समूह द्वारा आयोजित एक अन्य अभियान “हग अ वीगन” (वीगन व्यक्ति को झप्पी देना) वाली विशेष गतिविधि का भी हिस्सा रहे। उन्होनें McDonald’s को अपने मेन्यू में McVegan बर्गर जोड़ने वाली सोश्ल मीडिया अपील को भी अपना समर्थन दिया। महामारी के दौर में उन्होंने अलग-अलग शहरों में फंसे हजारों प्रवासी मजदूरों को अपने घर सुरक्षित पहुंचाने के साथ-साथ कई और तरीकों से लोगों की बहुत सहायता करी।
सोनू सूद का नाम अनुष्का शर्मा, शाहिद कपूर, हेमा मालिनी, और आर माधवन जैसे उन प्रसिद्ध सितारों की श्रेणी से जुड़ गया जिन्होंने PETA इंडिया के साथ मिलकर मांस-मुक्त भोजन का प्रचार-प्रसार किया हैं।
