PETA इंडिया की वीगन अपील के तहत सांता, मिसेज़ क्लॉज़ और एल्व्स स्लेज से वीगन आइसक्रीम बांटी और क्रिसमस की खुशियाँ फैलाई
क्रिसमस (25 दिसंबर) से पहले, PETA इंडिया के समर्थक और Hope for Paws के स्वयंसेवक, FC रोड पर सांता क्लॉज़, मिसेज़ क्लॉज़ और एल्व्स की पोशाक पहनकर लोगों में मुफ्त NOTO वीगन आइसक्रीम बांटी। यह आइसक्रीम एक स्लेज (गाड़ी) के माध्यम से वितरित की। इस कार्यक्रम का संदेश था कि हर त्योहार में दया और करुणा सबसे ज़रूरी होनी चाहिए। PETA इंडिया सभी को “मैरी वीगन क्रिसमस” की शुभकामनाएँ दे रहा है।’
क्रिसमस का मतलब है दया, शांति और आपसी भाईचारा। इन मूल्यों को अपनाने का सबसे अच्छा तरीका है वीगन जीवनशैली अपनाना। स्वादिष्ट वीगन आइसक्रीम देकर, सांता और उनके साथी यह दिखा रहे हैं कि बिना क्रूरता के त्योहार का जश्न मनाना न सिर्फ संभव है, बल्कि खुशियों से भरा भी होता है।
डेयरी उद्योग में गायों और भैंसों के साथ बहुत क्रूरता होती है। उन्हें जबरदस्ती गर्भवती किया जाता है। जन्म के तुरंत बाद उनके बछड़ों को उनसे छीन कर अलग कर दिया जाता है। नर बछड़े आगे चलकर दूध नहीं देंगें इसलिए उन्हें अक्सर सड़कों पर छोड़ दिया जाता है या मार दिया जाता है। मादा बछियों के हिस्से में उनकी माँ जैसी क्रूरता आती है, वे बड़ी होकर दूध देने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं और जब उनका शरीर कमजोर हो जाता है, तो उन्हें अक्सर छोड़ दिया जाता है या मरने के लिए बूचड़खानों में भेज दिया जाता है।
Academy of Nutrition and Dietetics के अनुसार, जो लोग वीगन जीवनशैली जीते हैं, उनमें दिल की बीमारी, टाइप 2 डायबिटीज़, हाई ब्लड प्रेशर, कुछ प्रकार के कैंसर और मोटापे का खतरा कम होता है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार, मांस और डेयरी छोड़ने से खाने से होने वाला कार्बन फुटप्रिंट 73% तक कम हो सकता है।
जो लोग मलाईदार चीजें खानापसंद करते हैं, उनके लिए नट्स, सोया, नारियल और अन्य पौधों से बनी दूध, आइसक्रीम, चीज़ और दही बेहतरीन विकल्प हैं। NOTO की वीगन आइसक्रीम वनीला, चोको हेज़लनट और डार्क चॉकलेट फ्लेवर में उपलब्ध है। इसके अलावा The Brooklyn Creamery, Papacream, Siri Millet Ice Cream, Minus 30 और White Cub भी स्वादिष्ट वीगन आइसक्रीम उपलब्ध कराते हैं।



