क्रिसमस का सबसे बेहतरीन हिस्सा है एक साथ भोजन ग्रहण करना। इस वर्ष नए-नए वीगन व्यंजनों का स्वाद लेने के साथ-साथ अपने खास व्यंजनों को भी वीगन रूप में परिवर्तित किया जा जा सकता है अर्थात अब सभी के लिए वीगन जीवनशैली अपनाना बहुत आसान है।
आप Spot Spot की वीगन mozzarella चीज़ का स्वाद ले सकते हैं जो मुंह में बहुत आसानी से पिघलती है और 1Ness Veganeer के वीगन पनीर का प्रयोग कर सकते हैं जो बिल्कुल दूध से बने पनीर जैसा अनुभव देता है। यह दोनों ही उत्पाद वर्ष 2020 के वीगन फूड विजीताओं की सूची में शामिल थे।

 

Chetran’s Soyakhand के वीगन श्रीखंड से किसी प्रकार की क्रूरता के बिना मीठाई का बेहतरीन स्वाद लिया जा सकता है, Epigamia के स्वादिष्ट नारियल के दूध से बने yogurts प्रोबायोटिक्स से युक्त होते हैं, और  GooddotVezlay, and Veggie Champ (जिसके mock duck को PETA इंडिया द्वारा सम्मानित भी किया गया था) Urban Platter , Vegan Mall, Amazon India, Vegan First, and Vegan Dukan जैसी कंपनियों द्वारा वीगन मांस ऑनलाइन व दुकानों द्वारा बेचा जाता है।

मीठाई के लिए, An Ode to Gaia द्वारा उत्पादित वीगन cupcakes, macaroons, Christmas fruit और gingerbread cakes का चयन किया जा सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by An Ode To Gaia (@anodetogaia)

इस क्रिसमस को क्रूरता-मुक्त कपड़ों का चुनाव करके और भी ख़ास बनाए एवं ऊन, चमड़ा, रेशम, या फर का त्याग करें।
आप Ghatkopar Cloth Stores से वीगन साड़ी, Papa Don’t Preach by Shubhika से वीगन जूते, Broke Mate से वीगन चमड़े से उत्पादित सुंदर बैग एवं पर्स और The Alternate से बेहतरीन मर्दाना जूतों का चुनाव कर सकते हैं। यह सभी वर्ष 2020 के वीगन फ़ैशन अवार्ड्स के विजेताओं की सूची में शामिल हैं।

 

अगर आपको खेल-कूद में रुचि हैं तो आप adidas’ vegan trainers और Deviee’s vegan activewear का चुनाव कर सकते हैं। आजकल वीगन फ़ैशन बहुत चर्चा में है: Lakme Fashion Week के Sustainable Fashion Day को चमड़ा-मुक्त तरीके से मनाया गया था, Malai द्वारा नारियल से निकलने वाले कूड़े से वीगन चमड़े का निर्माण किया गया, और  FABORG द्वारा Calotropis नामक पौधे से वीगन ऊन का निर्माण किया जाता है। आप Beauty Without Bunnies cruelty-free logo देखकर वीगन सौंदर्य प्रसाधनों का भी चुनाव कर सकते हैं। 

जब आप “PETA-Approved Vegan” logo देखकर ख़रीदारी करते हैं तो आपका अनुभव और भी बेहतरीन हो जाता है। यह उत्पाद पशु, पर्यावरण और मनुष्य सभी के लिए अच्छा विकल्प हैं। आप RAW, So Good Almond Fresh, Goodmylk, और Nutriva जैसे वीगन दूध विकल्पों द्वारा किसी भी चाय-प्रेमी को वीगन जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं या मुंबई के Ahimsa – The Vegan Cafe में वीगन व्यंजनों का स्वाद उठा सकते हैं। Plix के प्लांट प्रोटीन पाउडर द्वारा सबको बॉडी बनाने में मदद मिलेगी और Herbal Strategi द्वारा 100% प्राकृतिक वीगन कीटनाषकों और सैनिटाइज़रों का निर्माण किया जाता है जो साथी पशुओं, बच्चों और पर्यावरण के लिए पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इस वर्ष सभी को अपने लिए Plum या Disguise Cosmetics से सौंदर्य प्रसाधनों की ख़रीदारी ज़रूर करनी चाहिए।

अपने इस क्रिसमस को अब तक का सबसे विशेष क्रिसमस बनाएं, और पृथ्वी पर शांति के लिए वीगन जीवनशैली का चयन करें। आप वर्ष 2021 का अंत जानवरों और अपने स्वास्थ्य की रक्षा हेतु सही कदम उठाकर कर सकते हैं!