Mood Indigo 2022 में PETA इंडिया के बेहतरीन यूथ बूथ का हिस्सा बनें

Posted on by Shreya Manocha

PETA इंडिया द्वारा एशिया के सबसे बड़े कॉलेज कल्चरल फ़ैस्टिवल Mood Indigo में एक यूथ बूथ लगवाया जा रहा है जिसमें आप पशुओं के हित में बहुत सी जानकारी हासिल कर सकते हैं और ढेर सारी मस्ती भी कर सकते हैं। मुंबई में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पूरे भारत के 2000 से अधिक कॉलेजों के 1,46,000 से अधिक छात्र भाग लेते हैं। यहाँ आप बहुत से गेम्स, मुफ़्त उपहार, फ़ोटो ओप्स जैसी चीज़ों का आनंद उठा सकते हैं।

PETA इंडिया की यूथ टीम किशोरों एवं युवाओं को पशु अधिकारों के मुद्दों पर सजग बनाने का प्रयास करती है और उन्हें पशुओं के खिलाफ़ होने वाली क्रूरता के संबंध में जागरूक करती है। PETA इंडिया के बूथ का थीम होगा, “उत्पीड़न खत्म करें, प्रजातिवाद खत्म करें” क्योंकि हम प्रजातिवाद का विरोध करता है क्यूंकि यह मनुष्य की वह वर्चस्ववादी सोच है जिसमें वह स्वयं को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ मानकर अपने फ़ायदों के लिए दूसरी अन्य प्रजातियों के शोषण करने को सही मानता है।

यह बूथ तीन दिन तक लगाया जाएगा और यहाँ कोई भी छात्र हमारी याचिकाओं पर हस्ताक्षर कर सकता है, कुछ उपहार जीत सकता है और एक प्रश्न-उत्तर प्रतियोगिता में भाग ले सकता है जो उन्हें पशुओं के हित में दयालुता और संवेदनशीलता दिखाने हेतु प्रेरित करेगा।

दिनांक: 27–30 दिसंबर 2022

स्थान: मेन गेट रोड, IIT ऐरिया, पवई, मुंबई, महाराष्ट्र 400076

Mood Indigo में मस्ती करने के साथ-साथ PETA इंडिया की यूथ टीम से जुड़कर पशुओं के साथ होने वाले शोषण को समाप्त कराने में अपना योगदान दें। पशु अधिकारों से संबंधित और अधिक जानकारी हासिल करने हेतु PETA इंडिया पर जाएँ।

PETA इंडिया के यूथ बूथ पर सभी संवेदनशील छात्रों का स्वागत है!

क्या आप भी हमारी मदद करना चाहते हैं? आज ही PETA यूथ टीम में शामिल हो!