PETA इंडिया, उत्तर प्रदेश पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर कुएं में फसे एक सियार को बचाया

Posted on by PETA

एक दयालु नागरिक से सूचना मिलने के बाद, PETA इंडिया ने उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के अधिकारियों और स्थानीय लोगों की मदद से सोनभद्र में गहरे कुंए में जा गिरे एक सियार को बचाया।

Golden jackal

PETA इंडिया के लीड इमरजेंसी रिस्पांस कोर्डिनेटर दीपक चौधरी ने मुंबई से कोर्डिनेट करते हुए सोनभद्र स्थानीय पुलिस से संपर्क किया, जिन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर पाया कि कुएं में फसा सियार काफी तकलीफ में है। यह सियार कुएं में कई घंटों से फंसा हुआ था और जिंदा रहने के लिए संघर्ष कर रहा था। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कुएं में एक जाल डाला और सियार को इस जाल में फंसाकर उसे धीरे धीरे ऊपर खींचते हुए कुएं से बाहर निकाल लिया। इस पूरे रेसक्यू प्रक्रिया में सियार को कोई चोट नहीं आई और वो बाहर निकलते ही चलने लगा।

हम आशा करते हैं कि सियार के रेसक्यू की कहानी आम जनता को जानवरों का ख़्याल रखने और मुश्किल आने पर उनकी मदद करने की प्रेरणा देगी

संकट में फसे पशुओं की मदद कैसे करें, यह जानने के लिए यहाँ क्लिक करें