गर्भवती गाय को विस्फोटक खिलाने वाला शख्स गिरफ्तार

Posted on by PETA

केरल में गर्भवती हथिनी को विस्फोटक खिलाकर मार दिये जाने की घटना से अभी पूरा देश शोक मना ही रहा है ऐसे में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एक गर्भवती गाय को गेहूं के आटे में लिपटे पटाखे को खिलाकर उसका मुँह जला डालने की भीषण घटना सामने आई है।

आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है । PETA  इंडिया का आपातकालीन राहत दल स्थानीय पुलिस अधिकारियों और न्यायिक पशु चिकित्सा अधिकारी के लगातार संपर्क में है। उस गाय के इलाज़ एवं देखभाल हेतु हमारी टीम स्थानीय पशु चिकित्सकों के संपर्क में है। फिलहाल गाय की स्थिति गंभीर है क्योंकि उसका जबड़ा गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसने एक बछड़े को जन्म दिया है जो सौभाग्यवश स्वस्थ है व माँ के दूध का सेवन कर पा रहा है।

Cow photo shot by Juhi for pregnant cow case

मानसिक-स्वास्थ्य और कानून-प्रवर्तन अधिकारियों के अनुसार, जो लोग जानवरों के साथ क्रूर व्यवहार करते हैं वे अक्सर मनुष्यों के साथ भी दुर्व्यवहार करते हैं और उन्हें पीड़ा देते हैं। घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं पर किए गए एक अध्ययन में 60% महिलाओं ने बताया कि, उनके हिंसक पतियों ने उनके कुत्तों और अन्य जानवरों के साथ भी हिंसा की है या उन्हें मार डाला है।

PETA इंडिया ने देश के ‘प्रिवेंशन ऑफ़ क्रुएल्टी टू एनिमल्स एक्ट 1960’ को मजबूत करने के लिए लंबे समय से अभियान चलाया हुआ है क्यूंकि इस अधिनियम के अनुसार पशुओं पर क्रूरता के खिलाफ सुनिश्चित दंड पुराने समय के अनुसार ही चले आ रहे हैं जैसे पहली बार पशुओं पर जुर्म साबित होने पर अपराधी को केवल 50 रुपये तक का जुर्माना देना होता है। हाल ही में पशुओं पर क्रूरता के बहुत से ऐसे मामले सामने आए हैं जिनसे यह आवश्यक हो गया है की पशुओं पर क्रूरता के खिलाफ मजबूत दंड व्यवस्था की जरूरत है जैसे हाल ही में tiktok वीडियो बनाने के लिए कुछ किशोर युवकों ने कुत्ते को पानी में डुबोकर मार दिया था और एक अन्य घटना में एक मरी हुई बिल्ली को लटका कर  Tiktok वीडियो बनाया था

अगर आप जानवरों के साथ क्रूर व्यवहार होते देख रहे हैं, तो आपको क्या करना चाहिए यह जान लीजिये :

अगर आप जानवरों के साथ क्रूर व्यवहार होते हुए देखते हैं तो आप यह 9 चीजें कर सकते हैं

इसके अलावा, पशुओं पर क्रूरता करने वालों के लिए मजबूत दंड की मांग करने में हमारा साथ दें

कमजोर दंड व्यवस्था के चलते क्रूरता एवं पीड़ा सह रहे पशुओं की मदद करें