PETA इंडिया की शिकायत के बाद नवी मुंबई पुलिस ने जादूगर से दो कबूतर और तीन गोल्डफ़िश जब्त की
इस सप्ताह, नवी मुंबई पुलिस ने PETA इंडिया के साथ मिलकर जानवरों को अवैध रूप से प्रदर्शन करने के लिए मजबूर करने और पक्षियों को उड़ने से रोकने के लिए जबरन उनके पर कुतरने वाले शैलेश रमेश नामक एक जादूगर के पास से छापेमारी कर दो कबूतर और तीन गोल्डफ़िश मछलियों को जब्त की। बचाए गए सभी पक्षियों को एक सुरक्षित, विशाल बाड़े में स्थानांतरित कर दिया गया है, और गोल्डफ़िश को एक पशुचिकित्सक द्वारा गोद ले लिया गया है एवं अब वे अपना जीवन एक बड़े से टैंक में अन्य मछलियों की संगत में शांतिपूर्ण ढंग से व्यतीत कर पाएंगी।
PETA इंडिया ने जादूगर के खिलाफ नेरुल पुलिस स्टेशन में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी, क्योंकि इसके पास जानवरों को प्रदर्शन हेतु इस्तेमाल करने के लिए वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र नहीं था और यह जानवरों को अपंजीकृत करतब दिखाने के लिए मजबूर कर रहा था। जानवरों को अवैध रूप से उपयोग करने के कानूनी परिणामों के बारे में चेतावनी दिए जाने के बाद, जादूगर ने स्वेच्छा से उन्हें PETA इंडिया को सौंप दिया ताकि इन सभी पशुओं की चिकित्सकीय देखभाल की जा सकें और इन्हें पुनर्वासित किया जा सकें।