‘क्या आपने मेरी माँ को पहना है?’ मदर्स डे से पहले PETA इंडिया के सजीव दिखने वाले AI रोबोट बछड़े का पुणे में खरीदारों से मासूम सवाल

Posted on by Surjeet Singh

पुणे- शुक्रवार को, मदर्स डे (10 मई) से पहले, पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स इंडिया (PETA इंडिया) का एआई संचालित रोबोट बछड़ा ‘जीव’ पुणे के एफसी रोड पर चमड़े के कपड़े और सामान खरीदने वालों से एक भावुक और मासूम सवाल पूछा – “क्या आपने मेरी माँ को पहना है?” एकदम वास्तविक दिखने वाला यह अत्याधुनिक रोबोट बछड़ा जिसका सिर 3डी प्रिंटेड है, इस बात को उजागर किया कि चमड़े के लिए गायों, भैंसों और बछड़ों को किस तरह पीड़ा सहनी पड़ती है। “जीव” द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में जब भी किसी व्यक्ति ने यह बताया कि वह गैर पशु प्रयुक्त जूते, कपड़े या एक्सेसरीज़ (अन्य सामग्री) पहनते हैं, तो यह सुनकर ‘जीव’ खुशी में नाचने लगा।

गायें दोस्त बनाती हैं, उन्हें नुकसान पहुँचाने वालों के प्रति नाराज़गी रखती हैं, और एक-दूसरे से अलग होने पर शोक मनाती हैं। फिर भी, जब उनका दूध उत्पादन कम हो जाता है, तो गायों और भैंसों को चमड़े के लिए अक्सर वाहनों में इतनी बड़ी संख्या में ठूंस-ठूंसकर भरा जाता है कि परिवहन के दौरान उनकी हड्डियाँ तक टूट जाती हैं।  जो पशु इस दर्दनाक यात्रा में जीवित बच जाते हैं, उन्हें बूचड़खाने में बेहद पीड़ादायक मौत झेलनी पड़ती है। अन्य पशुओं के सामने ही उनका गला काट दिया जाता है, और कई को होश में रहते हुए ही उनके शरीर के टुकड़े टुकड़े कर दिए जाते हैं। नर बछड़े आगे चलकर दूध नहीं देंगे इसलिए बछड़ों को भी अक्सर मार दिया जाता है या भूखा मरने के लिए छोड़ दिया जाता है और उनके चमड़े का उपयोग किया जाता है।

चमड़ा उत्पादन पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुँचाता है, क्योंकि पशुओं की खाल को चमड़े में बदलने के लिए क्रोमियम जैसे कठोर रसायनों का उपयोग किया जाता है, जो चमड़ा खरखानों से निकले वाली गंदे पानी में निकलकर जल स्रोतों को प्रदूषित करते हैं और टेनरी में काम करने वाले लोगों के लिए भी विषैले साबित होते हैं।

वीगन चमड़ा और अन्य पशु-अनुकूल विकल्प देशभर में लगभग सभी बड़े कपड़ों और जूतों की दुकानों में उपलब्ध हैं। वैश्विक स्तर पर PETA द्वारा संचालित “PETA-Approved Vegan” प्रमाणन वीगन सामग्री से बने कपड़ों, हैंडबैग, जूतों, एक्सेसरीज़, फर्नीचर और घर की सजावट के सामान की प्रमाणिकता सुनिश्चित करता है। दुनिया भर में 1,000 से अधिक कंपनियाँ “PETA-Approved Vegan” लोगो का उपयोग कर रही हैं, ताकि भारत और अन्य देशों के सामाजिक रूप से जागरूक उपभोक्ता खरीदारी करते समय आसानी से वीगन उत्पादों की पहचान कर सकें।

PETA इंडिया खरीदारों से आग्रह करता है कि वे गायों सहित सभी माताओं का सम्मान करें और बाजारों में आसानी से मिल जाने वाले वीगन प्रोडक्टस ही चुनें।

हमेशा वीगन खरीदें