क्रिसमस पर उपहार देने हेतु कुछ वीगन विकल्प

Posted on by Sudhakarrao Karnal

क्रिसमस एक बहुत लोकप्रिय त्योहार है और आप भी इस लोकप्रिय त्योहार का आनंद, “PETA-स्वीकृत वीगन” उपहारों का चयन करके और पशुओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाकर उठा सकते हैं।

किसी भी त्योहार का सही अर्थ होता है सभी मनुष्यों और जानवरों के प्रति समान रूप से शांति और करुणा का प्रदर्शन करना। अगर आप भी इस सोच का पालन करते हुए क्रिसमस हेतु वीगन उपहारों की ख़रीदारी कर रहे हैं तो आपके लिए कुछ विकल्प नीचे दिए गए हैं:

GoodDot

GooDdot द्वारा वीगन व्यंजनों की होम-डिलीवरी की जाती है जिसे आप अपने किसी भी दयालु दोस्त या रिश्तेदार को उपहार स्वरूप दे सकते हैं।

 

Daughter Earth

Daughter Earth एक पुरस्कृत ब्रांड है जिसके द्वारा पूर्ण रूप से क्रूरता- सौंदर्य प्रसाधनों का उत्पादन किया जाता है। आप यहाँ से क्लिंज़र से लेकर शैम्पू और कंडीशनर तक सब कुछ ख़रीद सकते हैं।

 

Phool

Phool द्वारा ख़ासतौर पर एक विंटर कलेक्शन लॉंच किया गया है जिसमें सुगंधित तेल, केंडल, आदि के ऐसे बहुत से दयालु विकल्प उपलब्ध हैं जिन्हें आप क्रिसमस पर उपहार स्वरूप भेट कर सकते हैं।

 

Bare Necessities

Bare Necessities सौंदर्य प्रसाधन, घर की साज-सज्जा, रसोई से लेकर यात्रा उत्पादों तक इतनी अलग-अलग चीजों का उत्पादन करता हैं कि आप यहाँ एक साथ बहुत से लोगों के लिए उपहारों का चुनाव कर सकते हैं। यह सभी उत्पाद पूर्ण रूप से पर्यावरण-हितैसी भी हैं तो आप पशुओं के साथ-साथ इस ग्रह के हित में भी कदम उठा सकते हैं।

 

Herbal Strategi

यहाँ आपको शिशुओं से लेकर वयस्कों और बड़ी उम्र के लोगों के लिए बहुत से उपहार विकल्प मिलेंगे। आप इन सभी उत्पादों को त्योहारों के मौसम के साथ-साथ साल भर प्रयोग कर सकते हैं और इनका चुनाव करके पशु संरक्षण में अपना गहन योगदान दे सकते हैं।

 

Ditch the Guilt

इन वीगन चॉकलेट में विटामिन E और K के साथ-साथ कोको का भरपूर स्वाद पाया जाता है। इन स्वादिष्ट वीगन चोकोलटेस का स्वाद ज़रूर लें।

 

Plum Goodness

यह पर्फ्यूम और अन्य सौंदर्य उत्पाद बहुत-सी आकर्षक सुगंधों में उपलब्ध हैं और इनमें से किसी का भी जानवरों पर परीक्षण नहीं किया गया है।

 

Ultx

केक के बिना क्रिसमस का उत्सव पूरी तरह से अधूरा है। यह डेयरी- मुक्त केक और मीठाइयाँ, आपके और आपके दोस्तों एवं रिसतेदारों के घर पर क्रिसमस की रौनक को और भी बढ़ा देगी।

 

Ras Luxury Oils

आप किसी ख़ास मित्र को उपहार दे रहे हैं? आप उन्हें उनकी सुंदरता को निखारने के लिए सौंदर्य उत्पाद उपहार स्वरूप दे सकते हैं। हमारे सबसे पसंदीदा क्रूरता- मुक्त सौंदर्य उत्पादों में Ras Luxury Oils प्रमुख हैं।

 

Pilk

Pilk द्वारा ओट्स, कॉपीस और मूंग दाल का उपयोग करके बहुत ही स्वादिष्ट एवं क्रूरता-मुक्त वीगन कूकीज़ का निर्माण किया जाता है जो क्रिसमस पर उपहार स्वरूप भेट करने के लिए एकदम उपयुक्त हैं।

 

Alt Foods

Alt Foods के सोया दूध का आनंद ज़रूर ले जो चॉकलेट और केसर पिस्ता सहित विभिन्न स्वादिष्ट प्रकारों में उपलब्ध है।

 

Green Gujarat

अपने दोस्तों को वीगन जीवनशैली और स्वादिष्ट वीगन व्यंजनों से परिचित कराने हेतु उन्हें क्रिसमस पर Green Gurajat का घर पर बना पौस्टिक भोजन भेजें। इससे उन्हें पशुओं के हित में वीगन जीवनशैली अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया जा सकता है।

 

Vezlay

Vizlay द्वारा नाश्ते के वीगन विकल्पों का चुनाव करके क्रिसमस के इस त्योहार को अपने दोस्तों के साथ-साथ पशुओं के लिए भी बेहद ख़ास बनाएँ।

*****

अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को वीगन जीवनशैली अपनाने हेतु प्रोत्साहित करें और उन्हें वीगन क्रिसमस मनाने के तरीकों से अवगत कराएँ।

आप सभी को क्रिसमस की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!

वीगन क्रिसमस मनाने के तरीके