Wicked फिल्म का जादू हर तरफ छाया हुआ है
“Wicked: For Good” फिल्म सिर्फ़ मनोरंजन ही नहीं कर रही बल्कि यह लोगों में पशुओं के प्रति दया और प्यार जगाने का काम भी कर रही है। फिल्म का संदेश इतना असरदार है कि इसे देखने के बाद जादूगर (Wizard) ने भी सोचना शुरू कर दिया कि हमें पशुओं के साथ कैसे सही व्यवहार करना चाहिए। जानिए कैसे फिल्म ने उन्हें वीगन बनने के लिए प्रेरित किया और PETA UK ने उन्हें इस साल के ‘Sexiest Man Alive’ का खास उपहार क्यों दिया।
जेफ गोल्डब्लम कर रहे हैं बदलाव
कहते हैं कि लोग हमारे जीवन में किसी वजह से आते हैं। शायद “Wicked” की कहानी भी जेफ गोल्डब्लम को यह समझाने आई कि पौधों पर आधारित खाना सभी के लिए बेहतर है। ।
View this post on Instagram
फिल्म में उनके किरदार ने ओज़ में बहुत परेशानी और दर्द पैदा किया, लेकिन काम करते हुए उन्हें यह एहसास हुआ कि धरती के पशु भी बेहतर जीवन के हक़दार हैं
पशुओं को देखा और सुना जाना चाहिए
घर जैसी कोई जगह नहीं होती, लेकिन डेयरी, मांस और अंडों के लिए पाले गए पशुओं के लिए “घर” अक्सर गंदा, भीड़भाड़ वाला और छोटी जगह वाला शेड होता है। वहां हजारों पशुओं को एक साथ रखा जाता है और शोषण किया जाता है। मुर्गियाँ, सूअर, गाय, भैंस और अन्य पशु अपने पूरे जीवन ऐसे ही हालात में बिताते हैं।
View this post on Instagram
Wicked की कलाकारों का संदेश
एरियाना ग्रांडे और सिंथिया एरिवो लंबे समय से वीगन हैं और फिल्म में भी पशुओं के लिए दया दिखाती हैं। एरिवो का अभिनय, एल्फ़ाबा के रूप में, यह साफ संदेश देता है कि हर जीव को स्वतंत्र रूप से जीने का अधिकार है। उनकी मेहनत और काम को PETA US ने “Friendship for Good” अवार्ड से सम्मानित किया।
View this post on Instagram
PETA UK ने उन कलाकारों को भी सम्मानित किया जो पहले से वीगन जीवनशैली जी रहे हैं। उन्होंने जोनाथन बेली को ओट-आधारित डेयरी-फ्री लिकर भेजी और उनसे अनुरोध किया कि वे पशुओं और पर्यावरण के अनुकूल जीवन अपनाएँ।
View this post on Instagram
आप भी बदलाव के लिए तैयार हैं?
फिल्म बताती है कि हर किसी को आज़ादी से जीने का अधिकार है, चाहे वह इंसान हो या पशु। वीगन बनना पशुओं की मदद करने, पृथ्वी की सुरक्षा करने और खुद को बेहतर महसूस कराने का आसान और असरदार तरीका है। आज ही दया और सहानुभूति के रास्ते पर चलें।
PETA इंडिया के 30 दिवसीय वीगन चैलेंज में भाग लें