PETA इंडिया के मानद निदेशक जॉन अब्राहम द्वारा प्रस्तुत Test Subject V क्यों ज़रूर देखना चाहिए

Posted on by Surjeet Singh

“क्या मेरा पूरा बचपन एक झूठ था?” — कुणाल अवंती

हम अक्सर भोजन, पशु, स्वास्थ्य और अपने आसपास की दुनिया के बारे में कई मान्यताएँ बिना सवाल किए अपना लेते हैं। लेकिन वास्तविक विकास जिज्ञासा से शुरू होता है उन बातों पर सवाल उठाने के साहस से, जिन्हें हम हमेशा से सच मानते आए हैं।

यही वह यात्रा है, जिसके लिए Test Subject V दर्शकों को आमंत्रित करता है।

केवल JioHotstar पर उपलब्ध Test Subject V  एक आकर्षक 72 मिनट की हाइब्रिड डॉक्यूमेंट्री है, जिसे PETA इंडिया के मानद निदेशक जॉन अब्राहम ने प्रस्तुत किया है। इसका निर्देशन सोल कोहली ने किया है और इसे कुणाल अवंती ने बनाया और निर्मित किया है। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख भी नज़र आते हैं, जो प्रभावशाली कहानी, भावनात्मक अभिनय और एक लंबे समय तक याद रहने वाले संदेश को एक साथ लेकर आते हैं।

पहली नज़र में यह कहानी एक आम भारतीय व्यक्ति कुणाल अवंती की लगती है, जो एक सामान्य जीवन जी रहा है। अपनी रोज़मर्रा की आदतों में सहज और वर्षों से अपनाए गए विकल्पों पर बिना सवाल किए आगे बढ़ने वाला कुणाल उन लाखों लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। लेकिन जब वह एक गहरी व्यक्तिगत यात्रा शुरू करता है, तो वह पशुओं, भोजन, स्वास्थ्य, फिटनेस, करुणा, पर्यावरण संरक्षण और समाज द्वारा हमारी सोच को प्रभावित करने के तरीकों से जुड़ी पुरानी धारणाओं को चुनौती देने लगता है।

इसके बाद जो सामने आता है, वह मज़ेदार, चौंकाने वाला, भावनात्मक और बेहद जुड़ाव महसूस कराने वाला है।

PETA इंडिया को इस फिल्म का Social Impact Partner होने पर गर्व है। फिल्म का संदेश सभी जीवों के लिए एक दयालु दुनिया बनाने की सोच को दर्शाता है। यह फिल्म दर्शकों को उपदेश नहीं देती। Test Subject V यह नहीं बताती कि क्या सोचना चाहिए, बल्कि इससे कहीं अधिक शक्तिशाली चीज़ के लिए प्रेरित करती है -खुद सोचने के लिए।

The Game Changers, Cowspiracy, Seaspiracy और What the Health जैसी चर्चित डॉक्यूमेंट्रीज़ के पीछे काम कर चुकी रचनात्मक टीम के सदस्यों द्वारा निर्मित, Test Subject V हास्य, एनीमेशन, संगीत और आकर्षक कहानी कहने के तरीके को मिलाकर भारतीय दर्शकों के लिए एक मनोरंजक अनुभव प्रस्तुत करती है।

चाहे आपकी रुचि पशुओं के प्रति करुणा, स्वास्थ्य, पर्यावरण या केवल प्रेरणादायक बदलाव की कहानियों में हो, Test Subject V आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण लेकर आती है।