US EPA और PETA वैज्ञानिकों का सहयोग: दर्दनाक परीक्षणों से पशुओं का बचाव और मानव-प्रासंगिक विज्ञान में प्रगति
PETA इंडिया के वैज्ञानिक अमेरिका की पर्यावरण सुरक्षा एजेंसी (US EPA) के साथ मिलकर रासायनिक सुरक्षा परीक्षणों को आधुनिक बनाने पर काम कर रहे हैं। इसका उद्देश्य पुराने पशु-आधारित परीक्षणों को उन्नत गैर-पशु तरीकों से बदलना है। एक बड़े कदम में, US EPA ने PETA वैज्ञानिकों के साथ मिलकर विकसित एक विधि लागू की, जो यह दिखाती है कि केवल उपलब्ध विषाक्तता डेटा का उपयोग करके कैंसर के जोखिम का अनुमान लगाया जा सकता है वो भी बिना और अधिक पशुओं को मारने के। इसके अलावा, एजेंसी ने एक दस्तावेज़ प्रकाशित किया जिसमें बताया गया कि गैर-पशु परीक्षणों का उपयोग कैसे और क्यों किया जाना चाहिए, जैसे कि रासायनों के त्वचा पर जलन के परीक्षण में। इसी प्रगति के आधार पर, PETA इंडिया के वैज्ञानिक अब यह सुनिश्चित करने पर काम कर रहे हैं कि ये वैज्ञानिक रूप से उन्नत तरीके भारत में भी अपनाए जाएँ।
हजारों पशु कैंसर परीक्षणों से बचे
US EPA ने EPA, PETA वैज्ञानिकों और अन्य विशेषज्ञों द्वारा विकसित वैज्ञानिक विधि को लागू करने के बाद 1,600 पशुओं को घातक रासायनिक परीक्षणों से बचाया। यह केवल शुरुआत है EPA और भारत जैसी अन्य नियामक एजेंसियाँ इस विधि और इसी तरह के अन्य तरीकों का उपयोग कर और भी अधिक पशुओं को बचा सकती हैं।
कैंसर पैदा करने की क्षमता वाले रसायनों का मूल्यांकन करते समय, सैकड़ों पशुओं को रोज़ाना रासायन खाने या साँस के जरिए लेने के लिए मजबूर किया जाता है, कभी-कभी यह प्रक्रिया दो साल तक चलती है। अंत में उन्हें मार दिया जाता है और उनका शरीर जांच के लिए इस्तेमाल किया जाता है। पिछले 50 वर्षों के वैज्ञानिक अध्ययन दिखाते हैं कि चूहों और छुछुंदरों पर किए गए ये कैंसर परीक्षण मानव के लिए प्रासंगिक नहीं हैं। इसके अलावा, इन परीक्षणों में सालों लग जाते हैं, जिससे हमें अपने पर्यावरण में मौजूद रसायनों के बारे में जल्दी सीखने में देर होती है।
हालाँकि, PETA वैज्ञानिकों के साथ मिलकर विकसित यह तरीका यह दिखाता है कि उपलब्ध विषाक्तता डेटा का उपयोग करके कैंसर का अनुमान लगाया जा सकता है, बिना और अधिक पशुओं को मारने के। EPA ने इस विधि का उपयोग दो रसायनों के कैंसर पैदा करने की संभावना का मूल्यांकन करने के लिए किया। अगर एजेंसी ने पुराने पशु परीक्षणों का उपयोग किया होता, तो लगभग 1,600 चूहे और छुछुंदर इन लंबे जीवनकाल वाले परीक्षणों में मारी जातीं।
यह उपलब्धि EPA, PETA वैज्ञानिकों और अन्य सहयोगियों के वर्षों के काम के बाद आई है। इन्होंने साथ मिलकर दो शोध पत्र प्रकाशित किए और OECD (Organisation for Economic Co-operation and Development) के माध्यम से उदाहरण पेश किए, जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रसायनों के परीक्षण के दिशा-निर्देश तय करता है। जैसे-जैसे EPA और अन्य नियामक एजेंसियाँ इस विधि का उपयोग शुरू करेंगी, और भी अधिक पशु उन परीक्षणों से बचे रहेंगे, जिनमें उन्हें विषाक्त रसायन खाने, साँस लेने या त्वचा पर लगाने के लिए मजबूर किया जाता है।
