‘अनलॉक द एनिमल वर्ल्ड’: अर्थ डे के अवसर पर PETA इंडिया की संस्थापक की नई किताब युवा सुपरहीरोज़ को कर रही है प्रेरित

Posted on by Surjeet Singh

पशुओं के प्रति अपना प्यार दिखाने, उनके अद्भुत गुणों के बारे में जानने और उनके लिए एक हीरो बनने के लिए न तो कोई छोटा होता है और न ही बड़ा। अपने अनुभवों और भारत में अपने बचपन से मिली करुणा की सीख से प्रेरित होकर, इंग्रिड न्यूकिर्क, PETA इंडिया और दुनिया भर में PETA संस्थाओं की संस्थापक, 1980 से सभी को सभी जीवों के लिए दुनिया को अधिक दयालु बनाने के लिए प्रेरित करती रही हैं। अपनी नई किताब Unlock the Animal World: Incredible Facts for Young Superheroes (हार्पर कॉलिन्स इंडिया) में, वह इस जीवनभर के संदेश को आगे बढ़ाते हुए नई पीढ़ी को पशुओं के लिए खड़े होने के लिए प्रेरित करती हैं।

अर्थ डे (22 अप्रैल) के अवसर पर जारी की गई इस किताब में पशुओं के बारे में रोचक तथ्य शामिल हैं जैसे समुद्री कछुए जो विशाल महासागरों में रास्ता खोजने के लिए पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का उपयोग करते हैं, पक्षी जो इतनी ऊँचाई पर भी उड़ सकते हैं कि वे हिमालय के ऊपर से गुजर जाते हैं, सूअर जिन्हें वीडियो गेम खेलना पसंद होता है, और घोड़े जो मौसम के अनुसार बटन दबाकर अपना कोट पहनना या उतारना सीख सकते हैं साथ ही ऐसे आसान कदम भी बताए गए हैं, जिनसे बच्चे पशुओं की रक्षा करने में मदद कर सकते हैं।

“दूसरे जीवों के बारे में अनोखी और दिलचस्प बातें जानने में एक खास खुशी होती है, और यह किताब बच्चों को पशुओं की भाषा, रुचियों और व्यवहार के बारे में समझ देती है, साथ ही उन्हें सभी के प्रति सम्मान का महत्व भी सिखाती है। जो भी बच्चा Unlock the Animal World पढ़ेगा, वह इस धरती पर हमारे साथ रहने वाले अद्भुत पशुओं से जुड़ाव महसूस करेगा, और PETA इंडिया सभी को प्रोत्साहित करता है कि वे पशुओं के लिए हीरो बनने के अलग-अलग तरीकों को जानें।”

– इंग्रिड न्यूकिर्क

बचपन में, न्यूकिर्क अपनी माँ के साथ दिल्ली में रहती थी और सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेती थीं, वह अनाथ बच्चों के लिए खिलौने तैयार करना, कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों के लिए दवाइयों के पैकेट बनाना, घायल गिलहरियों के बच्चों और कुत्तों को बचाना, और यहाँ तक कि मेले से लाए गए बत्तखों के लिए घर बनाना भी शामिल था।

आज, दुनिया भर में PETA संस्थाओं के 1.04 करोड़ से अधिक सदस्य और समर्थक हैं, जिनमें भारत में 20 लाख से अधिक लोग शामिल हैं। भारत की लगभग आधी (47%) आबादी 25 वर्ष से कम आयु की है, इसलिए PETA इंडिया अपनी मानवीय शिक्षा कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान देता है, ताकि अगली पीढ़ी में करुणा को बढ़ावा दिया जा सके। इनमें “कम्पैशनेट सिटीजन” नामक पुरस्कार विजेता कार्यक्रम शामिल है, जो 8 से 12 वर्ष के बच्चों को पशुओं को बेहतर समझने और उनकी सराहना करने में मदद करता है, और “एली” नाम का असली हाथी के आकार की एनिमेट्रॉनिक (यांत्रिक) “बोलने वाली” हाथी भी शामिल है, जिसे अभिनेत्री दिया मिर्ज़ा ने आवाज़ दी है, जो स्कूलों में जाकर बच्चों को दयालुता अपनाने के लिए प्रेरित करती है।

जो शिक्षण संस्थान चाहते हैं कि एली उनके स्कूल में आए, वे मीनाक्षी नरंग को इस ईमेल पर मेल लिख सकते हैं: [email protected].

इस किताब की एक कॉपी प्राप्त करें