PETA इंडिया ने उदयपुर को वर्ष 2023 के ‘सबसे वीगन-फ्रेंडली शहर’ का पुरस्कार दिया

Posted on by Shreya Manocha

इस विश्व वीगन माह (नवंबर) के उपलक्ष्य में, PETA इंडिया ने उदयपुर को वर्ष 2023 के भारत के ‘सबसे वीगन-फ्रेंडली शहर’ के पुरस्कार से नवाज़ा है। उदयपुर को यह पुरस्कार, वीगन-अनुकूल संस्थानों और वीगन कम्यूनिटी को बढ़ावा देने के लिए एक सकारात्मक वातावरण प्रदान करने हेतु दिया गया है। PETA इंडिया द्वारा आज यह सर्टिफिकेट उदयपुर नगर निगम के मेयर श्री गोविंद सिंह टांक को प्रस्तुत किया गया है।

 

उदयपुर में GoodDot नामक भारत के अग्रणी वीगन मीट ब्रांड का हेडक्वार्टर होने के साथ-साथ इसकी ‘GoodDo.’ नामक कई ऑफशूट चेन ईटरीज भी हैं। उदयपुर में कई और वीगन-फ्रेंडली संस्थान भी हैं जहाँ लोग पश्चिमी और राजस्थानी भोजन का आनंद उठा सकते हैं जो घी के बिना ऑर्डर करने पर अक्सर प्राकृतिक रूप से वीगन ही होता है।

जो लोग पशु-मुक्त कपड़ों का चुनाव करना चाहते हैं वह नेहा कबरा के ब्रांड Maati के उदयपुर स्टोर में जा सकते हैं, यहाँ उच्च गुणवत्ता वाले क्रूरता-मुक्त और बेहद आकर्षक फ़ैशन उत्पाद उपलब्ध हैं। उदयपुर का अपना Udaipur Vegan India Movement नाम का सोशल मीडिया ग्रुप भी है जहाँ सभी इच्छुक लोगों को स्वस्थ्य और पशु-मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है।

वीगन जीवनशैली अपनाने वाला प्रत्येक व्यक्ति हर साल 200 जानवरों की जान बचा सकता है और प्रजातिवाद के खिलाफ़ अपना योगदान दे सकता है जिसके अंतर्गत, पशु परीक्षण या पशुओं को भोजन, कपड़ा और मनोरंजन सामग्री के रूप में इस्तेमाल करने के खिलाफ़ आवाज़ उठाई गयी है। इस प्रकार की मानव-वर्चस्ववादी मानसिकता के कारण, हर साल अरबों जानवरों को मौत के घाट उतरना पड़ता है और भोजन के लिए पशुओं को पालने की प्रथा को बर्ड फ्लू जैसी ज़ूनोटिक बीमारियों का कारण भी माना जाता है।

उदयपुर में कई स्वादिष्ट वीगन विकल्प बहुत आसानी से उपलब्ध हैं जिसमें आलू प्याज की कचौरी, पोहा और बड़ी मिर्ची वड़ा जैसे कई अन्य व्यंजन शामिल है।

हमारी वीगन स्टार्टर किट के साथ अपनी वीगन यात्रा शुरू करें!