इस ‘अंतरराष्ट्रीय मांस-मुक्त दिवस’ (International Meatless Day) पर अपने जीवन में एक नया बदलाव लाएं

Posted on by PETA

अंतरराष्ट्रीय मास-मुक्त दिवस हर साल 25 नवम्बर को साधु टी.एल. वासवानी की याद में उनके जन्म दिवस पर मनाया जाता है। वे एक महान शिक्षक थे जिन्होंने भारत की शिक्षा प्रणाली के विकास में एक अहम योगदान दिया। इसके साथ ही उन्होंने पूरी दुनिया को जानवरों की हत्या और उनका सेवन न करने के लिए प्रोत्साहित किया। उनके करुणामई कार्य हमें याद दिलाते हैं कि दुनिया के सभी मनुष्य मांस-मुक्त होकर, जानवरों, पर्यावरण व और स्वयं अपने स्वास्थ्य की रक्षा कर सकते हैं। 

अंतरराष्ट्रीय मांस-मुक्त दिवसपशु कल्याण और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का एक शानदार अवसर है। वीगन जीवनशैली अपनाने वाला प्रत्येक व्यक्ति हर साल लगभग 200 जानवरों की जान बचाने में योगदान देता है। यह ध्यान रहे कि फल, सब्जियों, फलियों, अनाज, और अन्य पौष्टिक वीगन खाद्य पदार्थों में मानव शरीर के लिए ज़रूरी हर प्रकार के विटामिन, मिनिरल, और आवश्यक पोषक तत्व होते हैं वह भी मांस, डेयरी और अंडे में मौजूद कोलेस्ट्रॉल, दूषक पदार्थों और सेचुरेटेड फैट के बिना।

मांसाहार का सेवन सिगरेट पीने जितना ही हानिकारक हो सकता है एक अध्ययन में पाया गया कि 65 से कम उम्र के जो लोग जानवरों से प्राप्त खाद्य पदार्थ का बड़ी मात्रा में सेवन करते हैं, उनकी कैंसर या मधुमेह से मरने की संभावना चार गुना ज़्यादा होती है। इसके विपरीत, पेड़- पौधों से मिलने वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है। US Academy of Nutrition and Dietetics के अनुसार, वीगन लोगों को मधुमेह का ख़तरा 62% तक कम होता है जबकि उनको दिल का दौरा पड़ने का ख़तरा 33% तक एवं अन्य किसी हृदय रोग का ख़तरा भी 29% तक कम होता है। इसके अलावा वीगन लोगों के लिए हर प्रकार के कैंसर का ख़तरा भी 18% तक कम हो जाता है।

वीगन लोगों में मोटापे की संभावना कम होती है, रक्तचाप नियंत्रित रहता है, शरीर पर कम सूजन होती है और उनका कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। वास्तव में, अगर दुनिया का हर व्यक्ति वीगन हो जाए तो हम 2050 तक प्रति वर्ष 8 मिलियन से अधिक इन्सानों की मृत्यु को रोक सकते हैं।

आजकल मांस के बहुत सारे स्वादिष्ट विकल्प उपलब्ध हैं! इनमें से एक टोफ़ू (Tofu) है जो स्वादिष्ट और व्यापक रूप से उपलब्ध होने के साथ-साथ पोषण से भरपूर भी होता है: सिर्फ 8 आउंस टोफ़ू में 20 ग्राम प्रोटीन के साथ वह सभी अमीनो एसिड उपलब्ध होते हैं जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक हैं।हार्वर्ड विश्वविद्यालयके शोधकर्ताओं के अनुसार, सप्ताह में एक बार से अधिक टोफू के सेवन से महिलायों में हृदय रोग के ख़तरे को 18% तक कम किया जा सकता है!

एक कप सोया चंक्स में 24 ग्राम प्रोटीन होता है और यह वसा-मुक्त होता है, जबकि एक कप सोया चाप में 62 ग्राम प्रोटीन होता है। इसी मात्रा में seitan व tempeh का सेवन करके भी क्रमशः 40 ग्राम व 31 ग्राम प्रोटीन प्राप्त किया जा सकता है। कटहल और मशरूम जैसे प्राकृतिक मांस विकल्प भी व्यंजनों को और स्वादिष्ट बनाते हैं एवं मांस जैसा ही स्वाद व बनावट प्रदान करते हैं।

आप कई दुकानों या ऑनलाइन कंपनियों से वीगन मांस खरीद सकते हैं, जिसमें Gooddot, Vezlay, एवं  Veggie Champ. Urban Platter, Vegan Mall, Amazon, Vegan First, और Vegan Dukan के कई वीगन मास और अन्य वीगन उत्पाद शामिल हैं जिन्हें आपके घर तक डिलीवर किया जाता है।

चलिये मौज कीजिये दोस्तों।

इन वीगन व्यंजनों पर एक नजर डालें