मुंबई के खारगर में एक मादा कुत्ते का साथ दुष्कर्म – PETA इंडिया के हस्तक्षेप के बाद अभियुक्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Posted on by Krithika Pradeep

नवी मुंबई में एक व्यक्ति के द्वारा एक मादा कुत्ते के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद, पशु अधिकारों के लिए कार्यरत श्री विजय रंगारे एवं PETA इंडिया की शिकायत पर पुलिस में अभियुक्त के खिलाफ प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज की गयी है। इस मामले पर पुलिस आयुक्त- नवी मुम्बई, पुलिस उपायुक्त, जोन 2- पनवेल एवं खारगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक की मदद से अभियुक्त के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 जिसमे यह कहा गया है कि किसी मानव द्वारा जानवर का दुष्कर्म करने जैसी निंदनीय कृत्य के लिए 10 वर्ष कि कारावास की सजा होगी, के तहत प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज करने में मदद मिली। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया यह अभियुक्त एक ऐसी दोहरी मानसिकता का शक्स है जो इससे पहले भी जानवरों के साथ दुष्कर्म जैसी ऐसी निंदनीय घटना को अंजाम दे चुका होगा। यदि ऐसे शक्स को छोड़ दिया जाए तो यह आगे चलकर मनुष्यों के साथ भी इसी प्रकार के अपराध को अंजाम दे सकता है।

जानवरों के साथ इस प्रककर की क्रूरता भरे कृत्य इंसान की मानसिक विषाक्तता का संकेतक होते हैं। मनोविज्ञान एवं अपराध विज्ञान में किए गए बहुत से शोध यह बताते हैं कि जो लोग जानवरों के साथ क्रूरता एवं अत्याचार जैसी घटनाओं को अंजाम देते है वह केवल वहीं तक सीमित नहीं रहते बल्कि आगे चलकर मानवों के लिए भी खतरनाक साबित होते हैं। घरेलू हिंसा पीड़ितों पर किए गए एक अध्ययन में 60 प्रतिशत महिलाओं ने बताया कि उनके साथ दुर्व्यवहार करने वाले शक्स ने किसी न किसी जानवर की हत्या अथवा उत्पीड़न किया है।

sleeping dog

PETA इंडिया ने केंद्र सरकार को एक पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि “पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960” के तहत मानवों द्वारा पशुओं के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाओं को भी शामिल करते हुए कठोर दंड का प्रावधान किया जाना चाहिए। पत्र में यह भी कहा गया है कि हाल ही में पशुओं के साथ दुष्कर्म की बहुत सी घटनाए प्रकाश में आई हैं जिनमे भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं जो इस बात की आवश्यकता का संकेत देता है की “पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960” के तहत पशुओं के प्रति क्रूरता के खिलाफ कठोर दंड का प्रावधान किए जाने की सख्त आवश्यकता है। इस तरह के अपराधों में पश्चिम बंगाल के व्यक्ति को दुष्कर्म किया गया था जो सड़क पर बेघर घूमने वाले कुत्तों को अपने घर लाकर उनका दुष्कर्म किया करता था, पुलिस ने आवासीय कालोनी के सुरक्षा गार्ड को पकड़ा गया था जो एक कुतिया को शौचालय में लेजाकर नियमित रूप से उसके साथ दुष्कर्म करता था। पुलिस ने केरल में एक व्यक्ति का वीडियो पकड़ा जिसमे वो एक बकरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर रहा था। केरल में ही एक कारपेंटर को कुत्ते का दुष्कर्म करने के अपराध में गिरफ्तार किया गया था। मध्य प्रदेश में एक 25 वर्षीय एवं एक 50 वर्षीय व्यक्ति को गाय के साथ दुष्कर्म करने की दो अलग अलग घटनाओं में गिरफ्तार किया गया था जबकि दिल्ली में एक 18 वर्षे युवक को बछड़े के साथ दुष्कर्म के जुर्म में पकड़ा गया था।

पशुओं के प्रति क्रूरता करने वालों के खिलाफ कठोर दंड की मांग करने में हमारा साथ दें।

कमजोर सजा का प्रावधान होने के कारण क्रूरता सह रहे पशुओं की मदद करें