PETA इंडिया का पहला इमर्सिव रोल-प्लेइंग अनुभव ‘When They Came for Us’ का उद्देश्य प्रजातिवाद को समाप्त करना है

Posted on by Surjeet Singh

अगर आपको केवल सात मिनट के अंदर किसी सर्वशक्तिमान एलियन को राजी करना पड़े कि वो आपको जिंदा रहने दे तो आप कैसे करोगे ?

यह सच में परेशान करने वाला सवाल था जो मुम्बई में कॉमिक-कॉन 2025 में पूछा गया था, जहां PETA  इंडिया ने अपना अब तक का सबसे अत्याधुनिक अभियान शुरू किया था: ‘When They Came For Us,’ जो एक गेमिफाइड इमर्सिव रोल-प्लेइंग अनुभव है, जिसे मनुष्यों को उन्ही के द्वारा अपनाये गए “प्रजातिवाद” से रूबरू कराने के लिए तैयार किया गया है।

इस अनुभव में, वीडिओ देखने वाले को दिखाया जाता है है कि उसे इंसानों को अपना गुलाम समझने वाले एलियंस ने उनका अपहरण कर लिया है और अब आप उनसे अपनी जिंदगी बचाने के लिए गुहार लगाते हो। इस वर्चुअल प्रोग्राम में उपयोगकर्ताओं को एक तकनीक के माध्यम से एलियंस के साथ बातचीत करने का मौका मिलता है और एलीयन्स भी वैसे ही जवाब देते हैं जैसे जैसे उपयोगकर्ता उनसे बात करते हैं। यह मजेदार होता है और इसमे हर अनुभव अपने आप में अलग होता है और इसके अंततः परिणाम कुछ भी हो सकते हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by OfficialPETAIndia (@petaindia)

When They Came for Us “ में खिलाड़ियों को एक ऐसे जीवन की झलक मिलती है कि प्रयोगशाला में फंसे खरगोश या कैद में राखी गई मुर्गी कैसा अनुभव करते हैं, यानि आप एक ऐसी स्थिति में होते हैं कि आपका जीवन दूसरों की दया और रहम पर निर्भर करता है। PETA इंडिया का यह आधुनिक कार्यक्रम जो पूरी तरह से स्व अनुभव स्व अनुभूति पर आधारित है जो उन्हें पशुओं का शोषण करने वाले उद्योगों के प्रति अपने विचारों को पुन; जाँचने के लिए प्रेरित करेगा।“ – PETA इंडिया की यूथ आउटरीच कॉर्डिनेटर नाज़िफ़ा अनवर

 

“VR और AI तकनीक का संयोजन एक गहन और इमर्सिव सोशल सिमुलेशन बनाता है, जो इसे देखने वाले खिलाड़ियों को सोचने और प्रतिबिंबित करने के लिए प्रोत्साहित करता है। PETA के साथ साझेदारी करके, हमारा लक्ष्य इस इमर्सिव अनुभव के माध्यम से पशु अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। पहली बार AI-समर्थित पात्रों का उपयोग करने से हम संवाद की गहराई हासिल करने में सक्षम होते हैं जो PETA के संदेश को अधिक प्रभावी ढंग से व्यक्त करता है, प्रतिभागियों के बीच पशु कल्याण के प्रति गहरी समझ और सहानुभूति को बढ़ावा देता है।” – अलेक्जेंडर एल-मेलिगी, डेमोडर्न के सह-संस्थापक और भागीदार

 

When They Came for Us , जर्मनी स्थित स्टूडियो डेमोडर्न के साथ विकसित किया गया था और मेटा क्वेस्ट स्टोर में मेटा क्वेस्ट 2 और 3 उपयोगकर्ताओं के लिए निःशुल्क उपलब्ध है।

क्या आप प्रेरित महसूस कर रहे हैं ?

पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत, पशुओं के साथ क्रूरता/दुर्व्यवहार करने वालों पर केवल 10 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। इस अधिनियम के तहत दंड को मजबूत करना पशुओं के लिए न्याय सुनिश्चित करने और अधिक दयालु समाज को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है।

पशुओं के साथ क्रूरता करने वालों के लिए कठोर दंड की मांग करें

यदि आप भी अपने कॉलेज के कार्यक्रम में इस नए VR का अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं यो कृपया हमें [email protected] पर संपर्क करें।