कुत्ते को पीड़ित करने वाले व्यक्ति की जानकारी देने वाले को PETA इंडिया की ओर से ₹50,000 के इनाम की घोषणा

Posted on by PETA

नीचे दिए गए वाइरल वीडियो में कुत्ते को सीधे गले से उठाकर उसका शोषण करने वाले व्यक्ति की पहचान और गिरफ़्तारी में सहायक किसी भी प्रकार की उपयुक्त जानकारी देने वाले व्यक्ति के लिए PETA इंडिया ने ₹50,000 की इनामी राशि का ऐलान किया है। भुवनेश्वर के इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांत नंदा द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में, अभियुक्त द्वारा कुत्ते को उसके दोनों कानों से उठाते हुए और उसकी खोपड़ी दबाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में कुत्ते को मदद के लिए रोते-बिलखते भी देखा जा सकता है।  ऐसे स्थिति में भी आसपास के सभी लोग मूक दर्शक बनकर खड़े रहे जबकि एक गाय ने कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को नीचे ज़मीन पर धकेल दिया जिससे कुत्ता भी बच गया।

उक्त अपराधियों के बारे में किसी भी तरह की जानकारी रखने वाला कोई भी व्यक्ति, PETA इंडिया की आपातकाल हेल्पलाइन +91 9820122602 या ई–मेल [email protected] पर संपर्क कर सकता है। सूचना देने वाले की पहचान को अनुरोध करने पर गोपनीय रखा जाएगा।

शोध से पता चलता है कि जो लोग जानवरों के खिलाफ क्रूरता करते हैं, वे आगे चलकर अन्य जानवरों या मनुष्यों को भी चोट पहुंचाने का प्रयास करते हैं। घरेलू हिंसा पीड़ितों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि 60% महिलाओं ने माना कि उनके पार्टनर ने उनके कुत्तों या अन्य जानवरों को भी नुकसान पहुंचाया या मार दिया।

जब किसी भी पशु को संकट में देखें तो यह 9 उपाय करें