मुंबई पुलिस ने बिल्ली की बर्बर हत्या के मामले में FIR दर्ज़ की, PETA इंडिया ने अपराधियों की पहचान करने वाले के लिए इनामी राशि की घोषण की

Posted on by PETA

यह ख़बर मिलने के बाद कि मुंबई के ग्रांट रोड के पास, एक बिल्ली के टुकड़े-टुकड़े करके उसका सिर काट दिया गया, PETA इंडिया के मीत अशर और “अहिंसा फैलो” के शशिकांत पुरोहित ने मुंबई पुलिस के साथ मिलकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ़ FIR दर्ज़ कराई। PETA इंडिया ने इन अज्ञात अपराधियों की गिरफ़्तारी एवं अपराध सिद्धि में सहायक किसी भी प्रकार की उपयुक्त जानकारी देने वाले व्यक्ति को ₹50,000 की इनामी राशि की घोषण की है।

इस अपराधी या अपराधियों के बारे मे जानकारी रखने वाला कोई भी व्यक्ति, PETA इंडिया की आपातकाल हेल्पलाइन +91 9820122602 या ई–मेल [email protected] पर संपर्क कर सकता है। अनुरोध करने पर सूचना देनेवाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

घरेलू हिंसा पीड़ितों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि 60% महिलाओं ने माना कि उनके पार्टनर ने उनके कुत्तों या अन्य जानवरों को भी नुकसान पहुंचाया या मार दिया।

PETA इंडिया देश के ‘पशु क्रूरता निवारण अधिनियम’, 1960 को मजबूत करने के लिए लंबे समय से अभियान चला रहा है। यह कानून और इसके दंड प्रावधान बहुत पुराने और अप्रासंगिक है, जैसे इसके अंतर्गत पहली बार जानवरों पर अपराध का दोषी पाये जाने पर महज़ 50 रुपये के जुर्माने का प्रावधान है। PETA इंडिया ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजकर PCA अधिनियम, 1960 के अंतर्गत पशु क्रूरता के खिलाफ़ कठोर दंड प्रावधानों की सिफारिश करी है।

 

कमज़ोर दंड प्रावधानों के कारण परेशानी झेल रहे जानवरों की सहायता करें