कमला हैरिस के पैतृक गाँव के हर परिवार को PETA इंडिया की तरफ़ से वीगन उपहार

Posted on by PETA

भारतीय मूल की कमला हेरिस को अमेरिका की पहली महिला और वाइस प्रेसिडेंट बनने के शुभ अवसर पर PETA इंडिया द्वारा उनके “पैतृक गाँव” (जहाँ उनके दादा का जन्म हुआ था) थुलेन्द्रपुरम् के प्रत्येक परिवार को वीगन उपहारों से भरी एक टोकरी भेट की गई जिसमें GoodDot की वीगन बिरयानी और Proteiz chunks, Goodmylk का स्वादिष्ट जई का दूध, वीगन मीठाइयाँ और अन्य वीगन उपहार शामिल हैं। PETA इंडिया की ओर से वीगन उपहारों से सजी यह टोकरी वहाँ की स्थानीय गाँव पंचायत के माध्यम से कमला हैरिस के शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व शुभकामना स्वरूप गाँव के हर परिवार को भेंट की गयी।

kamala harris vegan goodies

PETA इंडिया द्वारा वीगन जीवनशैली का प्रचार-प्रसार इसलिए किया जाता है क्योंकि वीगन बनने वाला हर व्यक्ति जानवरों को मांस, अंडा और डेयरी उद्योगों से मिलने वाली गहन पीड़ा और शोषण से बचाने में अपना अमूल्य योगदान देता है। मुर्गों, गायों, सूअरों, बकरियों, और भोजन हेतु प्रयोग होने वाले अन्य जानवरों को इतनी बड़ी संख्या में वाहनों में ठूस-ठूसकर परिवाहित किया जाता हैं कि अक्सर उनकी हड्डियाँ टूट जाती हैं या दम घुटने के कारण रास्ते में ही उनकी मौत हो जाती है। बूचड़खानों में पहुंचकर जिंदा और दर्द के प्रति सजग जानवरों की गर्दनों को तेज़ धार वाली छुरी से सबके सामने काटा जाता है।

वीगन जीवनशैली अपनाने वाले लोगों में, भारत देश में बड़े स्तर पर फैली ख़तरनाक बीमारियों जैसे हृदय रोग, मधुमेह और कैंसर का ख़तरा बहुत कम होता है और यह लोग अपेक्षाकृत ज़्यादा स्वस्थ्य पाए जाते हैं। वीगन लोग भविष्य में जानवरों से फैलने वाली महामारियों जैसे SARS, स्वाइन फ्लू और कोविड-19 की संभावना को भी कम करते हैं जिनका मुख्य कारण जानवरों को भोजन हेतु कैद करना और उनकी हत्या करना है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया को भूख, ईंधन की कमी और जलवायु परिवर्तन के सबसे बुरे प्रभावों से बचाने के लिए वीगन जीवनशैली की ओर एक वैश्विक कदम उठाना बहुत ज़रूरी है।

कमला हैरिस ने अमेरिका में जानवरों के प्रति क्रूरता के खिलाफ कानून का समर्थन किया है और स्वस्थ्य जीवनशैली के समर्थन में अपने विचार रखे हैं। उन्हें मनुष्यों द्वारा चुने गए भोजन विकल्पों और पर्यावरण के बीच संबंध का पूरा ज्ञान है।

नोट : PETA इंडिया पशु अधिकारों का समर्थन करता है, पशु शोषण के सभी रूपों का विरोध करता है तथा जनता को पशुओं से जुड़े मुद्दों पर जानकारी प्रदान करता है। PETA इंडिया प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी राजनीतिक दल या किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में या विरोध में अथवा किसी भी राजनीतिक अभियान में भाग नहीं लेता और न ही हस्तक्षेप करता है।

वीगन जीवनशैली अपनाकर आप भी इस सेलेब्रेशन का हिस्सा बनें