गोवा की वीगन एक्टिविस्ट और मिस क्वीन यूनिवर्स 2024 की प्रियंका कोलवेकर को PETA इंडिया का 2025 वॉलंटियर ऑफ द ईयर अवॉर्ड
अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस (5 दिसंबर) के अवसर पर, PETA इंडिया ने गोवा की वीगन एक्टिविस्ट, पशु प्रेमी, कंटेंट क्रिएटर और मिस क्वीन यूनिवर्स प्रियंका कोलवेकर को 2025 का वॉलंटियर ऑफ द ईयर अवॉर्ड प्रदान किया।
पिछले 11 वर्षों से, समर्पित वीगन प्रियंका कोलवेकर ने पशुओं की रक्षा और संरक्षण के लिए और उनके अधिकारों की पैरवी के लिए निरंतर प्रयास किया है। पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर और एम.बी.ए. की डिग्री प्राप्त प्रियंका ने पशु कल्याण और नैतिकता के विषय में डिप्लोमा किया, और इसके अलावा उन्होंने एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया (AWBI), वर्ल्ड वेटरनरी सर्विस (WVS), गोवा और एनिमल एड उदयपुर से प्रशिक्षण प्राप्त किया। जख्मी पशुओं की देखभाल, पशुओं के प्रजनन नियंत्रण या एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) प्रोजेक्ट्स में सहायता करना, सैकड़ों कुत्तों और अन्य पशुओं को भोजन देना और उनकी सुरक्षा करना—इन सभी गतिविधियों में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। वह वर्तमान में अपने नव निर्माण गांव में कुत्तों और अन्य पशुओं की देखभाल कर रही हैं।
पिछले कई वर्षों में, हुबली, गोवा, बेंगलुरु और उदयपुर सहित भारत के विभिन्न हिस्सों में प्रियंका ने पशु संरक्षण के लिए स्वयंसेवक के रूप में कार्य किया। उन्होंने विभिन्न अभियानों में PETA इंडिया के साथ मिलकर उन मुर्गियों के खिलाफ आवाज उठाना जो केवल अंडे और मांस के लिए पाली जाती हैं, या जिन्हें बंद “बैटरी केज” में रखा जाता है। उन्होंने अपने रचनात्मक प्रयासों से विभिन्न पशुओं के पोशाक और वेशभूषा बनाकर, सभी प्रजातियों के अधिकारों के लिए मंच का उपयोग किया और दयालु, वीगन जीवनशैली को बढ़ावा दिया। एक परिवर्तन प्रशिक्षक और वीगन जीवनशैली मार्गदर्शक के रूप में, वह लोगों को वीगन भोजन, संपूर्ण स्वास्थ्य और दयालु विकल्पों के मार्गदर्शन में मदद करती हैं। उनके फिटनेस और स्वास्थ्यपूर्ण व्यक्तित्व के माध्यम से वह क्रूरता-मुक्त जीवनशैली को प्रोत्साहित करती हैं।
पशु कल्याण के क्षेत्र में उनके योगदान के साथ-साथ, प्रियंका एक मॉडल, इमेज कंसल्टेंट, पर्सनल ट्रेनर और करियर सलाहकार भी हैं। उन्होंने मिस क्वीन यूनिवर्स 2024 और इंडिया टॉप मॉडल 2022 जैसे पुरस्कार प्राप्त किए हैं। उनके योगदान को मान्यता देते हुए उन्हें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, तरुणी मिनुगु पुरस्कार और समाज सेवा और उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले हैं।
PETA इंडिया का “वॉलंटियर ऑफ द ईयर” अवॉर्ड उनकी असाधारण प्रतिबद्धता और प्रभावशाली कार्य के लिए दिया जाता है। यह सम्मान उनके प्रयासों को मान्यता देता है, अन्य लोगों को पशु अधिकार आंदोलनों में शामिल होने के लिए प्रेरित करता है और सभी संवेदनशील प्राणियों के लिए सहानुभूतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण बनाने में उनके योगदान को उजागर करता है।
क्या आप भी पशुओं की मदद करना चाहते हैं ?
आज ही PETA इंडिया के साथ एक स्वयंसेवक या इन्टर्न के रूप में जुड़ें







