‘फॉर अ मोमेंट ऑफ़ टेस्ट’ क़िताब प्रतियोगिता में भाग लें और किताब जीतें

Posted on by PETA

यह जानने की जरूरत है कि 2022 में आपको वीगन जीवनशैली क्यों अपनानी चाहिए? पूर्वा जोशीपुरा द्वारा फॉर ए मोमेंट ऑफ़ टेस्ट: हाउ व्हाट यू ईट इम्पैक्ट्स एनिमल्स, द प्लैनेट, एंड योर हेल्थ की एक कॉपी जीतने के लिए अपनी किस्मत आजमाएं। यह पुस्तक भारत में मांस, अंडे और डेयरी के लिए आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले जानवरों के साथ क्या होता है सका पर्दा फ़ाश करती है।


 

For a Moment of Taste cover - Poorva's book

इस फॉर्म में अपनी पूरी जानकारी देकर इसे सबमिट करें।

‘फॉर अ मोमेंट ऑफ टेस्ट’ इस क़िताब की प्रस्तावना स्वयं फिल्म अभिनेत्री, एक्टिविस्ट तथा PETA इंडिया की समर्थक ‘रिचा चड्ढा’ ने लिखी है। भारत में आमतौर पर जिन जानवरों का मांस खाया जाता है, इस क़िताब में उन जानवरों की भावनात्मक और बौद्धिक क्षमताओं का वर्णन किया गया है साथ ही पशु-आधारित खाद्य उत्पादन प्रणालियों के इतिहास तथा जन्म से लेकर मरने तक गंदी एवं यातनाओं भरी परिस्थितियों में जीने के लिए मजबूर किया जाता है।   इस किताब में माँस के लिए इस्तेमाल होने वाले पशुओं की दर्दनाक जीवन गाथा का वर्णन किया गया है। माँस के लिए होने वाले पशुपालन का मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण पर किस तरह नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और यदि इंसान वर्तमान समय में अपने खाने की आदतों और रुझानों को नहीं बदलता है तो भविष्य में इसके क्या दुष्परिणाम होंगे यह भी ‘पूर्वा’ ने बखूबी बताया है।

PETA इंडिया रेंडम आधार पर चुने गए 5 विजेताओं को यह किताब दे रहा है। PETA इंडिया की पूर्व CEO पूर्वा जोशीपुरा भारत में मांस, अंडे और डेयरी उत्पादन के कारण हुए विनाश के बारे में इस किताब में कुछ अनसुने पहलुओं पर प्रकाश डालती हैं। आज ही हमारी प्रतियोगिता में प्रवेश करके एक प्रति प्राप्त करने के लिए अपना भाग्य आजमाएं!

जानवरों को खाएं नहीं बल्कि हमेशा उनकी मदद करें ! आपको शुभकामनाएँ।

नीचे दिए गए फॉर्म का उपयोग करके अपनी प्रविष्टि जमा करें।

जानवरों को खाएं नहीं बल्कि हमेशा उनकी मदद करें ! आपको शुभकामनाएँ।

यह प्रतियोगिता केवल भारत के निवासियों के लिए खुली है। प्रविष्टियों के लिए कॉल 28 अक्टूबर को बंद हो जाती है, और विजेताओं को 31 अक्टूबर तक ई-मेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

क्या आप US के निवासी हैं ? PETA US आप के साथ कुछ मजेदार प्रतियोगिताओं के साथ जुड़ना चाहेगा ।

यहां साइन अप करके और हमें अपने संपर्क की जानकारी देकर, आप यह स्वीकार कर रहे हैं कि आपने हमारी गोपनीयता नीति तथा नियमों व शर्तों को भली भांति पढ़ लिया है व आप उनसे सहमत हैं।

 

All fields in bold are mandatory.

FormBuilder Form - 4050
All fields in bold are mandatory.