फराह खान कुंदर की बेटी अन्या ने PETA इंडिया की ओर से “दयालु शिशु पुरस्कार” प्राप्त किया

Posted on by PETA

बाल दिवस (14 नवंबर) के ठीक पहले, मशहूर बॉलीवुड फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान कुंदर की 13 वर्षीय बेटी अन्या कुंदर को PETA इंडिया की ओर से  COVID-19 महामारी के दौरान बेघर जानवरों की मदद करने हेतु किए गए विभिन्न प्रयासों के सम्मान में दयालु शिशु पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

लॉकडाउन के दौरान, विभिन्न होटलों से निकलने वाले बचे हुए खाने पर निर्भर करने वाले बहुत से बेघर पशु अपना पेट भरने के लिए संघर्ष कर रहे थे, जिनकी मदद करने के लिए अन्या ने 1,000 रुपये के दान के बदले मशहूर हस्तियों के पशु साथियों का स्केच बनाने का निर्णय लिया। उन्होंने PETA इंडिया सहित विभिन्न पशु संरक्षण संस्थाओं हेतु चार लाख रुपये की धनराशि इकट्ठा करी। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय के कलिना परिसर में सामुदायिक जानवरों को भोजन भी दिया और अपनी माँ फराह खान कुंदर के साथ मिलकर लोगों को सामुदायिक जानवरों की मदद करने एवं उन्हें भोजन, पानी, प्यार एवं पशु चिकित्सकीय देखभाल उपलब्ध कराने हेतु प्रोत्साहित भी किया।  उन्होंने साथ मिलकर गुलाब और जामुन नामक भारतीय कुत्तों की एक जोड़ी को गोद भी लिया।

PETA इंडिया सभी स्कूलों से अपने छात्रों को अन्या का उदहारण देकर प्रेरित करने और हमारा दयालु नागरिक कार्यक्रम अपनाने का अनुरोध करता है जिसका निर्माण 8 से 12 वर्ष के बच्चों के लिए किया गया है एवं इसका उपयोग 1.9 लाख से अधिक स्कूलों द्वारा किया गया है, जिनमें कुल मिलाकर संपूर्ण भारतवर्ष के लगभग 8 करोड़ 98 लाख बच्चे पढ़ते हैं। इस कार्यक्रम के अंतर्गत एक शिक्षक मार्गदर्शिका, एक बड़े आकार का रंगीन पोस्टर, 23-मिनट का एक आकर्षक पशु वीडियो, रंग भरने वाली शीट्स और एक दयालु प्रतिज्ञा शामिल है जिस पर बच्चे स्वयं हस्ताक्षर कर सकते हैं। इसमें शिक्षकों और स्कूलों हेतु छात्रों को जानवरों की मदद करने के लिए प्रोत्सहित करने के आसान तरीकों की एक सूची भी शामिल है।

PETA इंडिया की यूथ टीम का हिस्सा बनें