PETA इंडिया का नया बिलबोर्ड अभियान लोगों से अनुरोध करता है कि पशुओं के खिलाफ भेदभाद एवं शोषण को समाप्त करें

Posted on by Shreya Manocha

PETA इंडिया ने विश्व प्रजातिवाद समाप्ति दिवस (26 अगस्त) के अवसर पर अहमदाबाद, गुवाहाटी और पुणे में बिलबोर्ड लगवाकर जनता को प्रजातिवाद के खिलाफ जागरूक किया। इस बिलबोर्ड पर मुर्गा, बकरी एवं गाय की तस्वीर बनी है और इनके माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि पशुओं के शोषण को समाप्त किया जाए। राष्ट्रीय स्तर पर चलायी गयी जागरूकता मुहीम यह संदेश देती है कि पशुओं में असाधारण प्रतिभाएं, क्षमताएं व बुद्धिमानी होने के बावजूद इनकी समस्त प्रजातियाँ मनुष्य के अधीन हैं व यह माना जाता है कि मनुष्य को उनका शोषण करने का अधिकार है।

सिर्फ मानव पूर्वाग्रह के चलते, अनेकों सामाजिक पशु प्रयोगशालाओं में कैद हैं, करोड़ो मुर्गे, बकरियाँ एवं अन्य पशुओं को प्रतिवर्ष कत्लखानों में मौत के घाट उतार दिया जाता है। गायों एवं भैंसों को अत्यधिक संख्या में ट्रकों में लादकर परिवहन कर मरने के लिए कत्लखानों में भेजा जाता है ताकि उनकी खाल से जूते व अन्य सामग्री बनाई जा सके। सर्कस में करतब दिखने हेतु अनेकों हाथियों के साथ क्रूरता की जाती है।

प्रजातिवाद के खिलाफ़ लड़ाई में हमारा साथ दें, आज ही वीगन भोजन का स्वाद लें!!