PETA इंडिया की Blue Tribe प्रतियोगिता में भाग लेकर वीगन चिकन जीतने का मौका पाएँ

Posted on by Erika Goyal

नई प्रतियोगिता की सूचना!

Blue Tribe नामक प्रगतिशील कंपनी का प्रमुख उद्देश्य लोगों को स्वादिष्ट व्यंजन विकल्प उपलब्ध कराके इस ग्रह की रक्षा करना है। इस कंपनी के वीगन व्यंजन का उत्पादन पूर्ण रूप से प्राकृतिक और पौष्टिक सामग्री से किया जाता है। इनके द्वारा निर्मित चिकन* पैटी से लेकर पोर्क सॉसेज तक, सभी प्रोटीन से भरे उत्पादों का स्वाद शानदार होता है। इन सभी उत्पादों की सबसे ख़ास बात हैं कि यह सभी कोलेस्ट्रॉल, GMO या आर्टिफ़िश्यल हॉर्मोन्स से पूर्ण रूप से मुक्त होते हैं। Blue Tribe के खाद्य विकल्प पर्यावरण की दृष्टि से भी काफ़ी प्रभावकारी होते हैं और इनके द्वारा ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में सहायता मिलती है।

Blue Tribe को हाल ही में PETA इंडिया की ओर से वीगन फूड अवार्ड 2022 से नवाज़ा गया है और इनके द्वारा प्रत्येक विजेता को नगेट्स का एक पैकेट और पैटीज़ का एक पैकेट प्रदान किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता की समय अवधि 28 नवंबर 2022 से लेकर 20 दिसंबर 2022 तक है।

 

वीगन भोजन न केवल संक्रामक रोगों के प्रसार को रोकने में मददगार है बल्कि यह हृदय रोग, मधुमेह व कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों के खतरे को भी कम करता है। वीगन भोजन जानवरों को भी गहन पीड़ा सहने से बचाता है। वर्तमान समय के मांस, अंडा और डेयरी उद्योग में सैंकड़ों, हजारों एवं लाखों की तदात में जानवरों को बड़े बड़े गोदामों में तंग पिंजरों में कैद करके खा जाता है। सचेत अवस्था में होने के बावजूद मुर्गों की गर्दनें काट दी जाती हैं, बछड़ों को जबरन खींचकर उनकी माताओं से अलग कर दिया जाता है, छोटे सूअरों को बिना कोई दर्द निवारक दिये बधिया किया जाता हैं और मछलियों के  जिंदा रहते ही उनकी शरीर को काट दिया जाता है।

*****

इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ!

यह प्रतियोगिता केवल भारतीय नागरिकों के लिए मान्य है। इसमें भाग लेने की अंतिम तिथि 20 दिसम्बर है, और रैनडम तरीके से चुने गए पाँच विजेताओं से 22 दिसम्बर को ई-मेल द्वारा संपर्क किया जाएगा। अगर आप यह प्रतियोगिता जीतते हैं तो कृपता अपनी पिक्चर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए @bluetribefoods (Twitter), @bluetribeofficial (Instagram), और @PETAIndia (Twitter and Instagram) को ज़रूर टैग करें।

अगर आप US नागरिक हैं तो कृपया PETA US के पेज़ पर जाएँ जहाँ आपको बहुत सी बेहतरीन प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

 

All fields in bold are mandatory.

FormBuilder Form - 4061