सर डेविड एटनबरो के 100वें जन्मदिन का उपहार: एक समझदार भारतीय बैल जो लोगों को प्रकृति से जोड़ता है

Posted on by Surjeet Singh

दुनिया भर के लोगों को अलग-अलग प्रजातियों, नाज़ुक प्राकृतिक आवासों और मांस उत्पादन से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान को समझाने में उनके समर्पण के सम्मान में, और 8 मई को उनके 100वें जन्मदिन के अवसर पर, पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) यूके ने PETA इंडिया के सहयोग से एक बहुत ही खास और मनोहर बैल का नाम सर डेविड एटनबरो के नाम पर रखा है। सर डेविड को भेजे गए एक पत्र में, PETA संस्थाओं की संस्थापक इंग्रिड न्यूकिर्क ने लिखा कि “सर डेविड एटनबुलॉक” उन बैलों में से एक थे जिन्हें दिल्ली में बैलगाड़ी खींचने हेतु इस्तेमाल किया जाता था और PETA इंडिया के दिल्ली मशीनीकरण परियोजना (मैकेनाइजेशन प्रोजेक्ट) के तहत उन्हें शुरुआती दौर में बचाया गया था। मशीनीकरण परियोजना पशुओं द्वारा खींची जाने वाली गाड़ियों को इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलती है, ताकि लंबे समय तक इन गाड़ियों में बंधकर और उसी माहौल में रहने वाले थके-हारे पशु अब आराम का जीवन यापन कर सकें।

सर डेविड एटनबुलॉक उत्तर प्रदेश के एक अभयारण्य में शांतिपूर्ण जीवन यापन करते हुए।

सर डेविड एटनबुलॉक ने कई वर्षों तक दिल्ली के भीड़भाड़ वाले और अव्यवस्थित बाज़ारों में ऐसी सड़कों पर सामान से लदी भारी गाड़ियाँ खींचीं, जिनसे सर डेविड भी परिचित हैं। भारी यातायात के बीच बिना आराम और पानी के रास्ता बनाते हुए, गर्मी और धूल में लंबे समय तक काम करते रहे। उन्होंने थकान, चोट और शारीरिक दबाव सहा, लेकिन आज, सर डेविड की तरह ही, उनकी एक महत्वपूर्ण शैक्षिक भूमिका है। वह उत्तर प्रदेश के एक अभयारण्य में पक्षियों की चह-चहाहट से भरे बाग में वहाँ आने वाले मेहमानों के साथ चलते हैं, जिससे लोग प्रकृति की सराहना कर सकें और वहाँ बचाए गए पशुओं के जीवन और व्यवहार को समझ सकें।

पत्र में, न्यूकिर्क लिखती हैं कि “सर डेविड एटनबुलॉक, सर डेविड की तरह ही, मजबूत होने के साथ-साथ शांत स्वभाव के हैं, और चुपचाप दूसरों को प्राकृतिक दुनिया की समृद्धि की सराहना करने के लिए प्रेरित करते हैं। ” अब वृद्ध हो चुके इस बैल का नाम एटनबरो के प्रति स्नेह के कारण रखा गया है, और इसलिए भी कि, “उनकी मौजूदगी लोगों को, खासकर बच्चों को, अपनी ओर आकर्षित करती है। वह अभयारण्य में आने वाले लोगों को उसके साथ रुकने के लिए प्रेरित करते हैं, और ऐसा करने पर वे आसपास की और भी चीज़ों पर ध्यान देने लगते हैं जैसे पक्षियों की आवाज़ें, घास और पेड़ों में चलती ज़िंदगी, और वे कई अन्य पशु जो उसके साथ रहते हैं।”

हमारे प्रयासों का समर्थन करें