खरगोशों के संबंध में 40 रोचक तथ्य

Posted on by PETA

  1. खरगोश प्राकृतिक रूप से समूहों में रहते हैं।

 

  1. खरगोशों को “बनीज़” (bunnies) भी कहा जाता है और इन दोंनों का अर्थ एक ही है।

 

  1. यह कुत्तों की ही तरह दस या दस से अधिक वर्षों तक जीवित रह सकते हैं।
  2. इनकी लम्बाई 4 फीट तक हो सकती है …

 

5. … लेकिन यह आम नहीं है।

6. यह सच है कि खरगोशों की प्रजनन क्षमता बहुत अधिक होती है। इसलिए जल्द से जल्द इनकी नसबंदी करा देनी चाहिए।

7. शिशु खरगोशों को अंग्रेजी में “kittens” कहा जाता है…..

8. जिसको अक्सर “kits” के रूप में छोटा कर दिया जाता है जो सुनने में बहुत प्यारा लगता है……

9. प्राकृतिक रूप से खरगोश अत्यंत उत्सुक प्रवृति वाले  जानवर होते हैं।

10. जब खरगोश खुश होते हैं तो वे “बिंकी” करते हैं। बिंकी कुछ ऐसा दिखता है।

यह पूर्ण आनंद की अभिव्यक्ति है।

 

  1. जब खरगोश खुश होते हैं (लेकिन बिंकी जितना नहीं), तो वे गड़गड़ाहट या purr करते हैं।

 

  1. खरगोश अपना मल स्वयं खाते हैं।
  2. इसके मल को अंग्रेजी में “सेकोट्रोप्स” कहा जाता है।
  3. यह इंसानों के लिए थोड़ा अटपटा ज़रूर हो सकता है लेकिन इस तरह खरगोशों के लिए ज़रूरी पोषण की भरपाई होती है। जिससे इनकी सुंदरता और भी बढ़ जाती है!

 

  1. खरगोशों का अलग प्रकार का व्यक्तित्व होता है …

…बिल्कुल इंसानों, कुत्तों और बिल्लियों की तरह।

16. बाहर होने पर वह हमेशा जमीन को खोदते रहते हैं। इस प्रकार के गड्ढों के समूह को ख़रगोश पालने का बाड़ा कहा जाता है।

17. इस प्रकार के हर गड्ढे में नवजात शिशुओं के लिए अलग से स्थान होता है जिन्हें “बनी रूम” कहा जाता है!

18. इसमें आसानी से बाहर निकलने के कई रास्ते भी होते हैं।

19. खरगोशों को नहाना नहीं पसंद होता। (क्योंकि वह प्राकृतिक रूप से साफ़-सुथरे होते हैं और उन्हें नहाने की आवश्यकता नहीं होती। आपको किसी भी खरगोश को केवल तभी नहलाना चाहिए जब आपको इस संदर्भ में किसी खरगोश की देखभाल की समझ रखने वाले पशुचिकित्सक से ऐसा करने की सलाह मिली हो।)

20. वास्तव में, खरगोशों को पानी से बहुत डर लगता है और वह इस डर से खुद को नुकसान भी पहुँचा सकते हैं…

21. … या ज्यादा ठण्ड लगने से उनकी तबियत भी खराब हो सकती है।

22. यह बहुत जल्दी ऊब भी जाते हैं।

23. इन्हें खुश रहने के लिए बहुत सारे खिलौनों और अन्य रोचक चीज़ों की आवश्यकता पड़ती है।

24. यह सामाजिक प्राणी होते हैं और आदर्श रूप से इन्हें जोड़ियों में गोद लेना चाहिए ।

25. खरगोश उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प नहीं हैं जो पहली बार जानवर गोद ले रहे हैं …

  1. क्योंकि यह जटिल प्राणी होते हैं और उन्हें विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है।
  2. उदहारण के लिए खरगोश गोद लेने वाले लोगों को अपने घर में विशेष वातावरण बनाने की आवश्यकता होती है।
  3. अगर खरगोशों के लिए घर में विशेष वातावरण नहीं बनाया गया तो यह बिजली के तार, हाउसप्लांट और फर्नीचर का प्रयोग करके अपने दांतों को धारदार बनाते हैं।

 

29. इनके दांत और नाख़ून भी बहुत जल्दी बढ़ते हैं।

30. इसलिए कम से कम हर छह सप्ताह में इनके नाखूनों को काटना और इनके खाने की आदतों पर नजर रखना ज़रूरी होता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इनके दांत बढ़े न हो जिससे इन्हें खाने में मुश्किल होती है।

31. यह प्राकृतिक रूप से अहिंसक प्राणी होते हैं …

32. … जिसका अर्थ है कि यह दर्द में भी किसी और को चोट नहीं पहुंचाते है। इनके बड़े हमेशा अपने दोस्तों में दर्द के छोटे से छोटे लक्षण को लेकर सतर्क रहते हैं जिससे यह सभी स्वस्थ्य और खुश रह सके।

33. जब यह बीमार होते हैं या इन्हें चेक-अप की आवश्यकता होती है, तो उन्हें विशेष पशु चिकित्सकों को ही दिखाना होती है।

34. ऐसा माना जाता है कि खरगोशों की पूंछ शिकारियों को भ्रमित करने के लिए सफेद होती है …

35. … क्योंकि हर बार जब खरगोश मुड़ते हैं, तो सफेद रंग के कारण शिकारियों को फिर से फोकस करना पड़ता है।

36. वैसे इनकी पूंछ भी बहुत प्यारी होती है।

37. इंस्टाग्राम पर #BunnyButts के साथ खरगोशों की 2000 से अधिक तस्वीरें उपलब्ध हैं।

38. खरगोश crepuscular होते हैं, जिसका अर्थ है कि वे सुबह और शाम को सबसे अधिक सक्रिय होते हैं।

39. इंसानों द्वारा अक्सर कुत्ते और बिल्लियों की तरह खरगोशों की नसबंदी भी नहीं कराई जाती है।

40. और इंसानों द्वारा इन्हें भी आवेगपूर्वक जानवरों की दुकानों से खरीदा जाता हैं।