क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल का प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पत्र- जानवरों के प्रति क्रूरता के खिलाफ मजबूत दंड का अनुरोध

Posted on by Surjeet Singh

PETA इंडिया की तरफ से क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल ने प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भेजकर जानवरों के प्रति क्रूरता करने वालों के खिलाफ मजबूत दंड तथा उनके मानसिक उपचार का अनुरोध किया है।

पत्र में चहल इंगित करते हैं कि भारत के “प्रीवेनशन ऑफ क्रूएलिटी टू एनिमल्स एक्ट, 1960” में जानवरो के प्रति अपराध हेतु अभी भी पुराने दंड ही चल रहे हैं। पहली बार किसी जानवर को प्रताड़ित करने का दोषी पाये जाने पर अपराधी के लिए महज 50 रुपए के जुर्माने का प्रावधान है जो कि आज के दौर में एक कप कॉफी की कीमत से भी कम है। चहल आगे लिखते हैं कि, जानवरों के खिलाफ अपराधों के दोषियों हेतु मजबूत दंड व्यवस्था होने से इन्सानों की सुरक्षा में भी हिजाफ़ा होगा क्यूंकि शोध में पता चलता है की जो लोग जानवरों के प्रति क्रूरता करते हैं वो अक्सर इन्सानों को भी नुकसान पहुंचाते हैं।

PETA इंडिया के साथ मिलकर जानवरों की सुरक्षा हेतु मजबूत कानून की मांग करने वालो की सूची में अब यजुवेंद्र चहल भी शामिल हो गए है। इस सूची में पहले से ही अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, अभिनेत्री जेक्लीन फर्नांडीस, सोनाक्षी सिन्हा, रवीना टंडन, क्रिकेटर विराट कोहली, शिखर धवन, अजिंक्या रहाणे तथा डॉ किरण बेदी शामिल हैं।

जानवरों की सुरक्षा हेतु प्रधान मंत्री जी से मजबूत पशु संरक्षण कानून बनाने की मांग में हमारा साथ दें।

कृपया जानवरों की मदद करें