ऐश्वर्या राय की कान्स ड्रेस, कैटरीना कैफ के ब्यूटी ब्रांड और करिश्मा तन्ना को PETA इंडिया के 2026 वीगन फैशन अवॉर्ड्स

Posted on by Immaculate Lakshman

शानदार वीगन रेड-कार्पेट परिधानों और रेशम के कीड़ों को नुकसान पहुंचाए बिना बनाए गए खूबसूरत साड़ियों से लेकर स्टाइलिश वीगन लेदर जूतों और क्रूरता-मुक्त कॉस्मेटिक्स तक, PETA इंडिया के 2026 वीगन फैशन अवॉर्ड्स ऐसे फैशन को पहचान दे रहे हैं, जिसमें पशुओं के प्रति दया और करुणा को प्राथमिकता दी जाती है। इस साल के विजेता दिखाते हैं कि डिजाइनर, मशहूर हस्तियां और ब्रांड ऐसे नए विकल्प अपना रहे हैं, जिनसे स्टाइलिश दिखने के लिए पशुओं को नुकसान पहुंचाने की जरूरत नहीं है।

इस साल का बेस्ट वीगन फैशन मोमेंट अवॉर्ड डिजाइनर अमित अग्रवाल को दिया गया है। उन्होंने 2026 कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट के लिए अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को नीलम जैसे गहरे नीले रंग का आकर्षक और अनूठी बनावट वाला ‘ल्यूमिनारा’ कॉउचर गाउन पहनाया था। इस गाउन को बनाने में रिसाइकल किए गए रबर कॉर्ड और ब्रांड की खास क्रिस्टल जैसी डिजाइन का इस्तेमाल किया गया था।

अभिनेत्री और स्कूप की स्टार करिश्मा तन्ना को बेस्ट वीगन स्टाइल आइकन का अवॉर्ड मिला है। उन्होंने पशुओं की खाल से बने कपड़े और एक्सेसरीज़ पहनना छोड़ दिया है। चमड़ा उद्योग की क्रूरता के बारे में जानने के बाद उन्होंने PETA इंडिया के एक प्रिंट अभियान में हिस्सा लेकर इस उद्योग की सच्चाई सामने लाने में मदद की।

Shobitam Sarees (बेस्ट वीगन साड़ी कलेक्शन)

Zoey (बेस्ट वीगन किड्स फैशन)

कैटरीना कैफ का Kay Beauty by Katrina (बेस्ट वीगन मेकअप)

Nobero (बेस्ट वीगन लाउंजवियर)

Label Jenn (बेस्ट वीगन हैंडबैग्स)

Scarters (बेस्ट वीगन ट्रैवल गियर)

Sol’eart Fashion (बेस्ट वीगन महिलाओं के फुटवियर)

Kraasa (बेस्ट वीगन पुरुषों के फुटवियर)

Trent Limited को बेस्ट वीगन पर्सनल केयर ब्रांड का अवॉर्ड दिया गया है। इसके अंतर्गत Studio West, Zudio Beauty, Burnt Toast और अन्य ब्यूटी ब्रांड्स के माध्यम से वीगन और क्रूरता-मुक्त त्वचा की देखभाल के उत्पाद उपलब्ध कराए जाते हैं।

Terratan को बेस्ट वीगन लेदर इनोवेशन का अवॉर्ड मिला है। यह ब्रांड गन्ने की खोई, गेहूं के भूसे और धान के पुआल जैसी सामग्रियों से वीगन लेदर तैयार करता है, जो पशुओं और पर्यावरण को होने वाले नुकसान को कम करने में मददगार विकल्प है।

PETA की विभिन्न संस्थाओं ने कई वीडियो जारी किए हैं, जिनमें दिखाया गया है कि ऊन निकालने के दौरान कर्मचारी भेड़ों को मारते-पीटते, लात मारते और उनके शरीर को घायल करते हैं। मोहेयर और कश्मीरी ऊन के कारोबार में भेड़ों के शरीर पर खून से लथपथ गहरे घाव छोड़ दिए जाते हैं। सरीसृपों की खाल के उद्योग में मगरमच्छों की रीढ़ में धातु की छड़ें घुसा दी जाती हैं, जबकि वे होश में होते हैं। फर फार्मों में पशुओं का दम घोंटकर, उन्हें बिजली का झटका देकर और बेरहमी से पीटकर मार दिया जाता है। रेशम बनाने के लिए रेशम के कीड़ों को जिंदा उबाला जाता है और चमड़ा बनाने के लिए गायों और भैंसों का गला काट दिया जाता है। चमड़ा उद्योग पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंचाता है, जिसका एक बड़ा कारण चमड़ा तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले जहरीले रसायन और प्रदूषक हैं।

कृपया हमेशा वीगन फैशन ही चुनें

कॉस्मेटिक एवं स्किन केयर के वीगन प्रोडक्टस ही खरीदें