रिसर्च एंड एविडेंस अनलयस्ट

इस पद का मुख्य कार्य:  

PETA इंडिया जिन मुद्दों पर कार्य करता हैं उनमे– भोजन हेतु, वस्त्रों हेतु, मनोरंजन हेतु, परीक्षण हेतु, व्यापार हेतु तथा श्रम हेतु जानवरों के इस्तेमाल होना प्रमुख है। जांचकर्ता पद का मुख्य कार्य इन मुद्दों पर भारत के भिन्न भिन्न क्षेत्रों में जानवरों पर होने वाली क्रूरता, पर्यावर्णीय एवं मानवीय खतरों की खोज करना तथा खोज के भिन्न भिन्न तरीक़ो से वास्तविक तथ्यों का पता लगाना है। ।

जॉब का प्रकार             : फुल टाईम

जॉब का स्थान             : दिल्ली

रिपोर्टिंग ऑफिसर      : मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.ई.ओ.)

मुख्य जिम्मेदारियाँ एवं कर्तव्य :

  • विभिन्न पशु संरक्षण मुद्दों पर फ़ैक्टशीट बनाना
  • PETA की मुहीम को बल देने के लिए अनुरोध किए गए मुद्दे पर जांच करना
  • सौंपे गए विषय पर शुरू से लेकर अंत तक छोटी व बड़ी अवधि की जांच करना। इसमे गुप्त तरीके से होने वाली जांच (undercover investigation) भी शामिल है।
  • जांच पर जाने से पहले उस मुद्दे से संबन्धित पशु संरक्षण क़ानूनों एवं मामलों पर गहन जानकारी जुटाना व विषय को गहराई से समझना
  • सौंपे गए कार्यो के अनुसार विभिन्न स्थानों क्षेत्रों में यात्रा करना व अस्थायी रूप से वही रहकर जांचकार्य पूरा करना (यह यात्रा दौरा कुछ सप्ताह या कुछ माह का भी हो सकता है)
  • आवश्यकतानुसार PETA प्रतिनिधि, पशु कल्याण अधिकारी, सामान्य व्यक्ति या फिर किसी अन्य रूप में विभिन्न उद्योगों में जांच करना ।
  • अवश्यकता पड़ने पर जांच के उद्देश्य से विभिन्न उद्योगों में नौकरी, इनटर्नशिप या स्वयंसेवक के रूप में प्रवेश करना।
  • आवश्यकतानुसार जांच के उद्देश्य से विभिन्न सरकारी कार्यालयों, व्यावसायिक संस्थानों तथा उद्योगों में जाकर दस्तावेजों की जांच करना।
  • जांच के दौरान विश्वसनीय संपर्कों के साथ काम करना और सुनिश्चित करना की जांच की गोपनियता कायम है।
  • विस्तृत एवं क्रमबद्ध तरीके से प्रतिदिन की कार्यप्रगति रिपोर्ट दर्ज करना।
  • पशुओं के प्रति क्रूरता, अवैध कार्यवाही या अनुचित व्यवहार को फोटोग्राफी तथा वीडियोग्राफी के माध्यम से रिकॉर्ड करना।
  • विडियो निर्माण हेतु डेटाबेस में से सही विडियो क्लिप का चयन करना
  • तस्वीरों एवं विडियो का संग्रह एवं विवरण रखना
  • एक पेशेवर कार्यकर्ता के रूप में व्यवहार करना व गंभीर मुद्दों को तुरंत सीईओ के संज्ञान में लाना
  • शिकायत प्रपत्र तैयार करना तथा दस्तावेज किए गए मामलों पर अगले चरण कार्यवाही करना।
  • जांचपत्रों एवं तकनीकी पत्रों का विश्लेषण करना
  • जांच किए गए मुद्दे पर विडियो एवं रिपोर्ट तैयार करना
  • जांच किए गए मामलो की रिलीज सार्वजनिक करने से जुड़े समस्त कार्य करना।
  • जांच के दौरान यह जानना की किन क़ानूनों और नियमों का उलंघन हो रहा है इस हेतु चयनित वकीलों के साथ बातचीत कर संबन्धित क़ानूनों को गहराई से समझना।
  • जांच निष्कर्षों के आंकलन के लिए आवश्यकतानुसार विशेषज्ञों के साथ काम करना।
  • जांच के उपरांत आगे की प्रक्रिया जैसे आपराधिक केस करना या प्रशासनिक कार्यवाही करना।
  • कई बार जांच के दौरान स्थानीय भाषा, क्षेत्र की जानकारी या अन्य जानकारियां जुटाने के उद्देश्य से स्वयं सेवकों को जांच के कार्य में शामिल करना तथा यह सुनिश्चित करना की उन स्वयं सेवकों को पर्याप्त आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया है तथा उनके शामिल होने की गोपनियता राखी जा रही है।
  • जांच कार्य की सदैव गोपनियता बनाए रखना।
  • सुपरवाईजर द्वारा सौंपी गये अन्य कर्तव्यो का निर्वहन करना।

योग्यता :

  • जांच पत्रकारिता या खोजबीन के क्षेत्र में प्रासंगिक व उपयुक्त अनुभव
  • बुनियादी पशु चिकित्सा का ज्ञान (एक अतिरिक्त योग्यता मानी जाएगी)।
  • भारतीय पशु कल्याण बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त पशु कल्याण अधिकारी के रूप में कार्य करने का अनुभव (एक अतिरिक्त योग्यता मानी जाएगी)
  • फोटो एवं विडियोग्राफी उपकरण संचालय की जानकारी
  • भारतीय पशु संरक्षण क़ानूनों एवं PETA इंडिया के अभियानों की जानकारी
  • हिन्दी एवं अंगेजी भाषा का धारा प्रवाह ज्ञान
  • अन्य भारतीय भाषयों का ज्ञान (एक अतिरिक्त योग्यता मानी जाएगी)
  • कई तरीकों से गहन जांच कर पाने की योग्यता
  • मौखिक बोलचाल एवं असाधारण लेखन का कौशल
  • कार्य में विस्तार पर ध्यान देने तथा तनाव को सांभलने के क्षमता
  • निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करने की इच्छा एवं क्षमता
  • उत्कृष्ठ संगठनात्मक कौशल एवं एकसाथ कई कार्यों को कर सकने की क्षमता
  • महत्वपूर्ण निर्णय लेने एवं तनावपूर्ण वातावरण में स्वतंत्र रूप से कार्य करने की क्षमता
  • हर समय गोपनियता बनाए रखने एवं विवेक का इस्तेमाल करने की क्षमता
  • संस्था के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु यात्रा करने व एकसाथ एक माह तक के लिए घर से दूर रहने की प्रतिबद्धता

आवेदन कैसे करें

  • इस पद पर आवेदन भेजने हेतु कृपया इस फार्म को भरें व साथ में अपना बायोडाटा एवं कवर लेटर संलग्न करें।